Matsya Setu App: मछली पालन आर्थिक लाभ का एक अच्छा जरिया बन गया है. इसका नतीजा यह है कि किसान और पशुपालकों की मछली पालन के प्रति रूचि लगातार बढ़ती जा रही है. देश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए और मत्स्य पालकों को मछली पालन से संबंधित तमाम तरह की नयी तकनीक और जानकारी देने के लिए भारत सरकार ने एप मत्स्य सेतु (Matsya Setu App) लॉन्च किया है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research) और केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप-सीफा) (Central Institute of Freshwater Aquaculture) भुवनेश्वर द्वारा इस ऐप को विकसित किया गया है. इसके अतिरिक्त इस हेतू एनएफडीबी (NFDB) की ओर से आर्थिक मदद भी मिली है. मत्स्य ऐप को बनाने का मुख्य उदेश्य मत्स्य पालकों को मछली पालन से संबंधित सभी नयी तकनीक के बारें में जानकारी प्रदान करना है. जिससे मत्स्य पालक बेहतर तरीके से मछली पालन की तकनीक सीख पाएंगे. इसके अलावा आप Poultry Farming, Dairy Farming, Goat Farming की जानकरी भी प्राप्त कर सकते है.

मत्स्य सेतु ऐप की विशेषताएं (Features of Matsya Setu App)
- Matsya Setu App के जरिये अलग-अलग प्रजातियों की मछलियों बारे में जानने के लिए, ऑनलाइन सेल्फ-लर्निंग मॉड्यूल उपलब्ध कराएं जाएंगे.
- इस ऐप के जरिये विशेषज्ञों द्वारा मछलियों के प्रजनन, बीज उत्पादन और ग्रो-आउट संवर्धन पर जानकारी दी जाएगी .
- मछली पालक इस ऐप पर छोटे वीडियो देख सकेंगे, जिनको बनाने का मुख्य उदेश्य मिट्टी और पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने की जानकारी प्रदान करना होगा.
- इस ऐप के द्वारा मछलियों जैसे- कार्प, कैटफिश, स्काम्पी, मुरैल, ऑर्नामेंटल फिश और पर्ल फिशिंग के आर्थिक महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त का सकेंगे
- इसके अलावा मछलियों के लिए भोजन प्रबंधन और स्वास्थ्य प्रबंधन का पालन करना भी सिखाया जाएगा.
- किसान ऐप के माध्यम से भी अपनी शंकाएं पूछ सकते हैं और विशेषज्ञों से विशिष्ट सलाह प्राप्त कर सकते हैं.
मछली पालकों को मिलेगा ई-प्रमाण
मत्स्य सेतु ऐप (Matsya Setu App) से पाठ्यक्रम मॉड्यूल पूरा करने पर ई-प्रमाण पत्र दिया जायेगा
एप में मिलेंगे सवालों के जवाब
मत्स्य सेतु ऐप पर एक्वा एग्रीकल्चर विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया सेल्फ लर्निंग मेटेरियल मौजूद हैं. जो मछली की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा. इसमें कार्प, कैटफिश, स्कैंम्पी जैसी व्यवसायिक रुप से महत्वपूर्ण मछलियों के प्रजनन, जीरा उत्पादन और उनके विकास के बारे में जानकारी दी गयी है. इसके अलावा आप एप के माध्यम से सजावटी मछली पालन और मोतीपालन के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस ऐप मछली पालन से सम्बंधित सभी जानकारी और अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त कर सकते है.
मत्स्य सेतु ऐप कैसे डाउनलोड करें ?
मत्स्य सेतु ऐप (Matsya Setu App) को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते है. और इस एप को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
English Summary: Matsya Setu App: Government launched Matsya Setu App for fish farmers, know every important information
Leave a Reply