मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना | Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Online Application Form : राजस्थान के किसानो को बिजली बिल में अनुदान प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना को शुरू किया है. जिसके तहत राज्य के किसानो को बिजली के बिल पर 1000/- रूपये प्रति माह का अनुदान। (अधिकतम 12000/- प्रति वर्ष) दिया जायेगा, जिससे किसान को बिजली का बिल भुगतान करने में आ रही वित्तीय समस्या से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है. जिससे राज्य के किसानो के बिजली खर्चे कम होने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा. अगर आप Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल में दी गई समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें-

राजस्थान के जो किसान इस लोकप्रिय और लाभकारी योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन किसानो को मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना से सम्बंधित समस्त जानकारी जैसे – उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए ताकि इस योजना का फायदा लेने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना से जुडी अन्य बातों को जानने के लिए किसान भी इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें.
यह भी पढ़ें – राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का अवलोकन | |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना Chief Minister Kisan Mitra Energy Scheme |
लेख | मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के लिए आवेदन कैसे करें? Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Online Apply |
योजना शुरु होने की तिथि | 17 जुलाई 2021. |
लाभार्थी | राज्य के सामान्य श्रेणी के ग्रामीण किसान। |
लाभ | कृषि बिजली बिल पर 1000 रुपए प्रति माह (अधिकतम 12000/- प्रति वर्ष) का अनुदान। |
क्रियान्वयन विभाग | ऊर्जा विभाग राजस्थान |
आवेदन का तरीका | ऑफलाइन। |
आधिकारिक website | ऊर्जा विभाग राजस्थान। |
किसान मित्र ऊर्जा योजना के बारे में –
- राजस्थान के किसानो के लिए Kisan Mitra Urja Yojana एक लाभकारी स्कीम है।
- कृषि कार्यों के लिए हर महीने बिजली बिल पर अनुदान प्रदान करना।
- ऊर्जा विभाग राजस्थान द्वारा मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना को संचालित किया जा रहा है।
- सामान्य श्रेणी के ग्रामीण किसानो को बिजली बिल पर प्रतिमाह 1000/- रुपए तथा अधिकतम 12000 प्रतिवर्ष अनुदान दिया जायेगा।
- इस योजना का लाभ वे सामान्य ग्रामीण किसान ले सकते है जिनके पास बिजली कनेक्शन(मीटर्ड एवं फ्लैट रेट) है
- इस योजना के तहत होने वाली बिलिंग माह मई 2021से प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे किसानो को लाभ मिलेगा।
- Kisan Mitra Urja Yojana के लिए सरकार ने प्रतिवर्ष 1450 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान रखा है।
- बिजली बिल बकायेदार किसानो को मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- किसान बकाये बिजली बिल का भुगतान कर अगले महीने से योजना का लाभ ले सकते।
- स्कीम लागू होने से पहले वाली बकाया राशि पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
- समय पर बिजली बिल का भुगतान करने पर लाभ देय होगा।
- अगर किसान का बिजली बिल 1000/- रुपए से कम आता है, तो उसकी अनुदान राशि का अंतर उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
- अगर किसान बिजली चोरी या सरकारी संपत्ति के नुकसान का दोषी है तो उसे दोषमुक्त एवं सम्पूर्ण आरोपित राशि का भुगतान करने के बाद अगले महीने से योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
- राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना से राज्य के लाखों किसान लाभान्वित हो रहे है।
- मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत अक्टूबर 2022 महीने में करीब 7.70 लाख किसानो का शून्य राशि का बिल जारी किया गया है।
- वित्तीय वर्ष 2021-22 में 12.74 लाख किसान उपभोक्ताओ को बिजली बिल पर 1324 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत मिलने वाले लाभ
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के लाभ (Benefits of Chief Minister Kisan Mitra Urja Yojana Rajasthan) कुछ इस प्रकार :-
- राज्य के किसानो को बिजली बिल पर लाभ सब्सिडी के रूप में दिया जायेगा।
- इस योजना के माध्यम से किसानो पर बिजली बिल का अधिक भर नहीं पड़ेगा।
- कृषि कनेक्शन बिजली बिल पर प्रत्येक महीने 1000/- रुपए का अनुदान।
- बिजली बिल पर अधिकतम 12000/- रुपए का अनुदान किसानो को दिया जायेगा।
- इस योजना का लाभ केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं उठा सकते है।
- उदाहरण :-
- अगर बिजली बिल 900/- रुपए आता है, तो 60% सब्सिडी यानि 540/- रुपए की डायरेक्ट सब्सिडी प्राप्त होगी।
- यदि बिजली बिल 2000/- रुपए का आता तो उस स्थिति में 60% के हिसाब से 1200/- रुपए की सब्सिडी बनती है, लेकिन अनुदान की अधिकतम सीमा 1000 /- रुपए ही है तो ऐसे में आपको 1000/- रुपए का बिजली बिल जमा करना होगा।
किसान मित्र ऊर्जा योजना के लिए पात्र किसान
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ (Chief Minister Kisan Mitra Urja Yojana Rajasthan Benefits) प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान को निम्न पात्रताओं को पूरा करना होगा :-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी।
- कृषि बिजली कनेक्शन का उपभोक्ता।
- सामान्य श्रेणी के ग्रामीण किसान उपभोक्ता।
किसान मित्र ऊर्जा योजना के लिए अपात्र किसान
राजस्थान सरकार द्वारा चली जा रही किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ (Benefits Chief Minister Kisan Mitra Energy Scheme Rajasthan ) निम्नलिखित व्यक्ति नहीं उठा पाएंगे:-
- केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी।
- बिजली बिल बकायेदार
- बिजली चोरी एबं दुरूपयोग की करवाई चल रही है।
- बिजली चोरी एबं दुरूपयोग की करवाई चल रही है।
किसान मित्र ऊर्जा योजना के लिए आवशयक दस्तावेज
राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना में आवेदन (Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Apply) करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड।
- बैंक अकाउंट जो आधार कार्ड से लिंक हो।
- कृषि बिजली कनेक्शन का बिल।
किसान मित्र ऊर्जा योजना के लिए आवेदन कैसे करें
राजस्थान सरकार द्वारा किसानो के लिए जारी मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो के सकते है:-
- किसान मित्र ऊर्जा योजना हेतु ऑनलाइन सुविधा नहीं दी गयी है।
- आवेदन के लिए अपने निकटम विधुत वितरण कंपनी जाएँ।
- मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी जैसे – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करें।
- किसान मित्र ऊर्जा योजना आवेदन पत्र के साथ जरुरी दस्तावेज अटैच करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद विद्युत विभाग में जमा करना होगा।
- इस तरह आप Kisan Mitra Urja Yojana के लिए सफलतापूर्वक हो जायेगा।
- राजस्थान विद्युत कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर :-
- 18001806507.
- 1912.
- 01412203000. (24×7)
- राजस्थान विद्युत शिकायत टोल फ्री संख्या :-
- 18001806127.
- 18001806045. (8 बजे सुबह से शाम 8 बजे)
- राजस्थान बिजली व्हाट्सएप नंबर :-
- 9413359064.
- 9414037085.
- राजस्थान बिजली सुरक्षा संबंधी शिकायत संख्या :- 0141 4730700.
- राजस्थान विद्युत शिकायत एसएमएस करें 57575 और 9414037085 पर।
- राजस्थान विद्युत ईमेल :- [email protected].
- राजस्थान विद्युत ईमेल :- [email protected].
- राजस्थान विद्युत ईमेल आईडी (नोडल) :- [email protected].
किसान मित्र ऊर्जा योजना हेल्प लाइन नंबर
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना से संबधित किसी भी समस्या के लिए राजस्थान के किसान भाई नीचे दिए गए नम्बरों पर संपर्क कर सकते है:-
जिलेवार मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना / Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana की जिलेवार जानकारी प्राप्त करने के नीचे दी गई तालिका को देखें.
अजमेर (Ajmer) | जालौर (Jalor) | अलवर (Alwar) |
झालावाड़ (Jhalawar) | बांसवाड़ा (Banswara) | झुंझुनू (Jhunjhunu) |
बारां (Baran) | जोधपुर (Jodhpur ) | बाड़मेर (Barmer) |
करौली (Karauli) | भरतपुर (Bharatpur) | कोटा (Kota) |
भीलवाड़ा (Bhilwara) | नागौर (Nagaur) | बीकानेर (Bikaner) |
पाली (Pali ) | बूंदी (Bundi) | प्रतापगढ़ (Pratapgarh) |
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) | राजसमंद (Rajsamand) | चुरु (Churu) |
सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) | दौसा (Dausa) | सीकर (Sikar) |
धौलपुर (Dholpur) | सिरोही (Sirohi) | डूंगरपुर (Dungarpur) |
श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) | हनुमानगढ़ (Hanumangarh) | टोंक (Tonk) |
जयपुर (Jaipur) | उदयपुर (Udaipur) | जैसलमेर (Jaisalme) |
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना / Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Apply से सम्बंधित जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इस आर्टिकल को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें. अगर आपके दिमाग में इस लेख से संबधित कोई प्रश्न आ रहा है तो आप हमे कमेंट के जरिये पूछ सकते है।
Leave a Reply