Bihar Jan Arogya Yojana : बिहार सरकार ने पीएम आरोग्य योजना की तर्ज पर प्रदेश के गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को संचालित किया जा रहा है, इस योजना के तहत पीएम योजना से वंचित प्रदेश के सभी गरीब व्यक्तियों को निःशुल्क उपचार दिया जायेगा। राज्य के जो लोग पैसे की कमी के कारण अपना और अपने परिवार का इलाज नहीं करवा पाते है, वे Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो उनको इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि योजना के पात्र लाभार्थियों को पता चल सकें कि Bihar Chief Minister Jan Arogya Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकें।
बिहार सरकार की इस महत्वपूर्ण एवं लाभकारी योजना के द्वारा राज्य के गरीब लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी, जिससे लाभार्थी व्यक्ति अपने घर के नजदीकी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार करा पाएंगे. Bihar Mukhyamantri Jan Aarogya Yojana 2024 के जरिए बिहार के करीब 89 लाख परिवार सरकार के खर्चे पर प्रदेश के लगभग 900 से अधिक अस्पतालों में पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगेे।
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना
बिहार सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना से वंचित परिवारों को निःशुल्क उपचार प्रदान करने के बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को शुरु किया है, जिसके तहत बिहार राज्य के करीब 89 लाख परिवार लाभान्वित होंगे. इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के लिए सबसे पहले पहचान कार्ड प्रदान किया जायेगा. बात दें, करीब 15 मई से पहचान पत्र राज्य के कुछ चुनिंदा अस्पताल बनाए जायेंगे. बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड का इस्तेमाल कर पात्र लाभार्थी 208 निजी अस्पताल और 694 सरकारी अस्पतालों में इलाज करा पाएंगे.
BBihar Mukhyamantri Jan Aarogya Yojana 2024 – Overview | |
---|---|
योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना। |
लेख | बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में आवेदन कैसे करें? |
योजना कब शुरू हुई | 2022 |
लाभ | गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं। |
लाभार्थी | बिहार राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार। |
उद्देश्य | फ्री में स्वास्थ बीमा प्रदान करना |
विभाग | ग्रामीण विकास विभाग, बिहार। |
आवेदन का तरीका | अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया है |
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का उद्देश्य
Bihar Jan Arogya Yojana Bain Objective: बिहार सरकार सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई बिहार जन आरोग्य योजना मुख्य उद्देश्य क्या है उसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित लोगों को बिहार सीएम जन आरोग्य योजना के तहत का लाभ दिया जाएगा।
- जन आरोग्य योजना बिहार के तहत हर गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी।
- बिहार जन आरोग्य का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य प्रक्रिया को और बेहतर बनाना है।
- राज्य सरकार हर गरीब और जरूरतमंद को मुफ्त इलाज की सुविधा देना चाहती है।
- बिहार जन आरोग्य योजना से राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रूपये तक का हेल्थ कवर देगी।
बिहार जन आरोग्य योजना के लाभ
Benefits of Mukhyamantri Jan Arogya Yojana : बिहार जन आरोग्य योजना के क्या लाभ है, उनको नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- बिहार जन आरोग्य योजना के तहत ₹500000 का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
- योजना के तहत हर गरीब और जरूरतमंद को राशन कार्ड के जरिए निःशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- योजना के माध्यम लाभार्थी राज्य के करीब 900 अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे।
- प्रदेश में स्थापित सुविधा केंद्र के साथ ही कुछ चुनिंदा अस्पतालों के द्वारा यह कार्ड लाभार्थी को प्रदान किए जायेंगे।
बिहार जन आरोग्य योजना की पात्रता
Bihar Jan Arogya Yojana Eligiblity : बिहार सरकार द्वारा जारी बिहार चीफ मिनिस्टर जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कौन-सी पात्रताओं को पूरा करना होगा उसकी सूची नीचे दी गई है: –
- आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी के पास उसका अपना राशन कार्ड होना चाहिए।
- आयुष्मान योजना का लाभ नहीं उठाने का सपथ पत्र।
बिहार जन आरोग्य योजना आवश्यक दस्तावेज
Required Documents for Bihar Jan Arogya Yojana : मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना बिहार के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक लाभार्थी के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने चाहिए जिनकी सूची नीचे दी गई है –
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते का विवरण
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना आवेदन प्रक्रिया
बिहार जन आरोग्य योजना में आवेदन करने के इच्छुक नागरिकों को बात दें कि अभी बिहार जन आरोग्य योजना के आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरु होगी उसकी जानकारी आप तक पंहुचा दी जाएगी।