UP Krishi Yantra Subsidy – कृषि क्षेत्र में पैदावार बढ़ाने के लिए सरकारें हर संभव प्रयास कर रही है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग ने किसानो की आय दुगनी करने के लिए यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना (UP Krishi Yantra Subsidy Yojana 2022) शुरआत की गई है. उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत किसानो को कम मूल्य पर कृषि यंत्र उपलब्ध करए जाते है.
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना क्या है ? (UP Krishi Yantra Subsidy Scheme 2022
पारम्परिक तरीके से खेती करने में आने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग द्वारा यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना (UP Agriculture Yantra Subsidy Yojana 2022) का संचालन किया जा रहा है. इस योजना के तहत किसानों को खेती में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है. इस योजना के जरिये कृषि उत्पादन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा.
UP Krishi Yantra Subsidy Yojana 2022 Highlights
| |||
---|---|---|---|
स्कीम का नाम | यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना | ||
लाभार्थी | राज्य के किसान | ||
विभाग | उत्तर प्रदेश कृषि विभाग | ||
राज्य का नाम | Uttar Pradesh | ||
लाभ | कृषि उपकरण में अनुदान | ||
पोर्टल | पारदर्शी किसान सेवा योजना | ||
आवेदन | ऑनलाइन | ||
वर्ष | 2021 | ||
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना के तहत मिलेगा टोकन (Token will be available under UP Krishi Equipment Subsidy Scheme)
अगर उत्तर प्रदेश के किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो कृषि विभाग से टोकन प्राप्त करना होगा. इस योजना के लिए कृषि विभाग द्वारा टोकन जारी जाता है. किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी इस टोकन के अनुसार दी जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस योजना का लाभ लघु सीमांत एवं पिछड़े वर्ग संबंधित किसानों को दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत सब्सिडी (Subsidy under UP Krishi Yantra Subsidy Yojana)
उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण पर सब्सिडी या अनुदान की राशि
| |||
---|---|---|---|
क्र०सं० | कृषि यंत्र | अनुदान राशि | |
1. | 8 H.P. या उससे अधिक का पावर टिलर | निर्धारित मूल्य का 40% अथवा अधिकतम रूपए 45000 जो भी कम हो। | |
2 | 40 H.P. तक का ट्रैक्टर | निर्धारित मूल्य का 25% अथवा अधिकतम रूपए 45000 जो भी कम हो। | |
3 | सुगर केन कटर प्लांटर, रीपर,जीरोटिल सीड ड्रिल, बाइंडर | निर्धारित मूल्य का 40% अथवा अधिकतम रूपए 20000 जो भी कम हो। | |
4 | पावर थ्रेशर | निर्धारित मूल्य का 25% अथवा अधिकतम रूपए 12000 जो भी कम हो। | |
5. | 7.5 H.P. तक का पम्पसेट | निर्धारित मूल्य का 50% अथवा अधिकतम रूपए 10000 जो भी कम हो। | |
6 | विनोइंग फैन, चेफ कटर(मानवचालित) | निर्धारित मूल्य का 25% अथवा अधिकतम रूपए 2000 जो भी कम हो। | |
7 . | ऐरो ब्लास्ट स्प्रेयर | निर्धारित मूल्य का 25% अथवा अधिकतम रूपए 25000 जो भी कम हो। | |
8. | जीरोटिल सीडड्रिल ,सीडड्रिल ,मल्टी क्राफ्ट थ्रेशर रिज फरो प्लांटर | निर्धारित मूल्य का 50% अथवा अधिकतम रूपए 15000 जो भी कम हो। | |
9. | पम्प सेट | निर्धारित मूल्य का 50% अथवा अधिकतम रूपए10000 जो भी कम हो। | |
10. | ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर | निर्धारित मूल्य का 25% अथवा अधिकतम रूपए 4000 जो भी कम हो। | |
11. | लेजर लैण्ड लेवलर | निर्धारित मूल्य का 50% अथवा अधिकतम रूपए 50000 जो भी कम हो। | |
12. | रोटावेटर | निर्धारित मूल्य का 50% अथवा अधिकतम रूपए 30000 जो भी कम हो। | |
13. | फुट स्प्रेयर ,नैपसैक स्प्रेयर ,पावर स्प्रेयर | निर्धारित मूल्य का 50% अथवा अधिकतम रूपए 3000 जो भी कम हो। | |
14. | स्प्रिंकलर सेट | निर्धारित मूल्य का 50% अथवा अधिकतम रूपए 75000 जो भी कम हो। 90% का अनुदान बुन्देलखण्ड क्षेत्र |
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना (UP Krishi Yantra Subsidy Yojana) के लिए पात्रता
- आवेदक किसान उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- उम्मीदवार का किस भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना चाहिए.
- बैंक खाता आधार से लिंकहोना चाहिए
- इसके अलावा अन्य कृषि सब्सिडी योजना से लाभ प्राप्त न किया हो
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना (UP Krishi Yantra Subsidy Yojana) के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- बैंक खाता पास बुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- जमीन संबंधी दस्तावेज
यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले किसानों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/Default.aspx को ओपन करना होगा
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा
- अब जिस यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकाले के विकल्प में क्लिक करें
- आवेदक को यंत्र टोकन विकल्प दिखाई देंगे. किसान अपने अनुसार यंत्र टोकन का चुनाव करें
- इसके बाद आवेदक किसान को अपने जनपद का चुनाव करके पंजीकरण संख्या का विकल्प का चुनाव कर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है..
- जब सारी जानकारी भर दी जाए, तब सर्च के बटन में क्लिक करें..
- इसके अंतर्गत आवेदक किसान को अपने उपकरण का चुनाव करना होगा..
- फिर आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है..
- इसके आगे के पेज में आवेदक से पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करना है..
- अब टोकन जनरेट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा..
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल नंबर में प्री बुकिंग स्वीकार करने का SMS प्राप्त होगा..
- इस तरह से यूपी कृषि यंत्र अनुदान टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी..
हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
यूपी कृषि यंत्र सब्सिडी योजना सम्बंधित जानकारी या समाधान के लिए आवेदक किसान नीचे दिए गए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से जरिए संपर्क कर सकते हैं.
Toll Free Number : 7235090578, 7235090583
[email protected]
UP Krishi Yantra Subsidy Yojana – FAQ
A. उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसानो के लिए यूपी कृषि यंत्र सब्सिडी योजना (UP Krishi Yantra Subsidy Yojana) लागू की गई है. इस योजना के तहत किसान ट्रैक्टर (Tractor) से लेकर पंपसेट (Pumping Set) आदि कृषि यन्त्र खरीद सकते है. इन यंत्रों की खरीद पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी.
A. उत्तर प्रदेश के किसानो को कृषि उपकरण खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा
A. उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upagriculture.com है. जिस पर आप यूपी कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए अप्लाई कर सकते है है
A. यूपी कृषि उपकरण योजना में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों को शामिल किया गया है. जिसमें से मुख्य रूप से है आलू की खुदाई वाली मशीन ,पावर ट्रिलर ,लेजर लैंड लेवलर ,मल्टी क्रॉप थ्रेशर ,पावर चैफ कटर ,ट्रेक्टर माउन्ट स्पेयर आदि
A. उत्तर प्रदेश कृषि यन्त्र सब्सिडी योजना टोकन कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जनरेट कर सकते है. जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बतायी है.
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई UP Krishi Yantra Subsidy Yojana की यह जानकारी पसंद आई होगी. इसके अलावा ऐसी ही जानकारियों के लिए कृषि दिशा पर रोजाना विजिट करें.
Leave a Reply