• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Krishi Disha

  • खेती-बाड़ी
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि न्यूज़
  • ग्रामीण उद्योग
  • मौसम
कृषि दिशा / सरकारी योजनाएं / श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन करें, विजेता को मिलेंगे 1 लाख रुपए

श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन करें, विजेता को मिलेंगे 1 लाख रुपए

By: Sanjay Sharma - Last Updated: August 15, 2021

Matsya Vikas Puraskar Yojana
Matsya Vikas Puraskar Yojana: मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मत्स्य पलकों के लिए पहले भी कई योजनाओं की शुरुआत की जिनसे मछली पालन करने वालों को काफी लाभ भी मिला है. इसी क्रम में में भूपेश बघेल सरकार ने Matsya Vikas Puraskar Yojana की शुरुआत की है जिसमे पुरष्कार के रूप में विजेता को 1 लाख रुपए दिए जाते हैं.

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार (Bhupesh Government) द्वारा मत्स्य पालन को लगातार बढ़ावा देने के लिए वर्तमान समय में मछुआरों और मत्स्य पालकों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं जिसके कारण मछली उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देशभर में 8 वें स्थान पर है.

छत्तीसगढ़ में मछली पालन के लिए मुफ्त पानी की सुविधा मिल रही है हालांकि, 20 जुलाई को एक बैठक हुई, जिसमें राज्य के मछुआरों और मत्स्य पालकों को कई सहूलियतें दी गईं.इसके साथ ही लोन भी शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलता है.जबकि इससे पहले 1 प्रतिशत ब्याज दर के साथ लोन दिया जाता था, जबकि 3 लाख रुपए तक 3 प्रतिशत ब्याज दर में मिलता था. इस योजना की पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को जरूर पढ़ें

यह भी पढ़ेंः  उत्तर प्रदेश भाग्य लक्ष्मी योजना 2022 (Bhagya Lakshmi Yojana) apply online

क्या है मत्स्य विकास पुरस्कार योजना (What is Matsya Vikas Puraskar Yojana)

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई एक योजना है जिसके तहत मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मत्स्य पालक, समूह, संस्था या संगठन को पुरस्कार दिया जाएगा. अगर आप इस योजना का लाभ उठना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आपने एक वित्त वर्ष में मत्स्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो, साथ ही कुछ नया कार्य किया हो.

मछली पालकों को मिलता है पुरस्कार (Fish farmers got reward)

छत्तीसगढ़ सरकार ने मछली पालन करने वालों के लिए श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार योजना की शुरुआत की है. मछली पालन करने वाले इस योजना में भाग लेकर 1 लाख रुपए का पुरस्कार जीत सकते हैं. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के लिए आवेदन पत्र भी आमंत्रित किए गए हैं. इस योजना का उद्देशय मत्स्य पालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रोत्साहित करना व पुरस्कार देना है.

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लिए पात्रता व शर्तें (Eligibility and Conditions for Matsya Vikas Puraskar Scheme)

इस योजना में आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ का कोई भी मत्स्य पालक, मत्स्य कृषक, सहकारी संस्थाएं और अशासकीय संगठन आवेदन कर सकता है. लेकिन आवेदन करने वाले मत्स्य पालक या संस्था द्वारा 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया हो . इसके अलावा मत्स्य बीज उत्पादन एवं संवर्धन, मत्स्य उत्पादन (न्यूनतम 3000 किलोग्राम/हेक्टेयर), मत्स्य पालन के लिए अतिरिक्त जल क्षेत्र का विकास और विलुप्त होने वाले मछलियों की प्रजातियों का संरक्षण एवं बीमारियों की रोकथाम के लिए अनुसंधान कार्य करने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा. इसके साथ ही मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग करके नवीं अनुसंधान कार्यों पर, मत्स्य उत्पादकता वृद्धि के लिए कार्य करने वालो को पुरस्कार दिया जाएगा

यह भी पढ़ेंः  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PM Garib Kalyan Yojana) ऑनलाइन आवेदन

मत्स्य विकास पुरस्कार के आवेदन की तारीख (Date of Application of Matsya Vikas Puraskar)

इस समय श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसके लिए आवेदन राज्य के मछली पालन विभाग द्वारा आमंत्रित किए गए हैं. और आप 31 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लिए आवेदन (Application for Matsya Vikas Puraskar Scheme)

अगर आप इस योजना के तहत पुरस्कार पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप जिला स्तर पर मछली पालन विभाग के जिला कार्यालय से आवेदन–पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आपको आवेदन करते समय फोटो या वीडियो जरूर जमा करनी है. इसके आधार पर ही मूल्यांकन किया जाएगा.

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें (For More Information Contact)

अगर आप इस पुरस्कार से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो जिला स्तर पर पदस्थ मत्स्य विभाग के अधिकारी, विकासखंड स्तर पर मत्स्य निरीक्षक, सहायक मत्स्य अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, अपने जिले के संयुक्त संचालक मछली पालन, उप संचालक मछली पालन और सहायक संचालक मछली पालन के पास आवेदन जमा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः  PM Kisan Status, PM Kisan Registration 2022 at pmkisan.gov.in

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई Matsya Vikas Puraskar Yojana की यह जानकारी पसंद आई होगी. इसके अलावा ऐसी ही जानकारियों के लिए कृषि दिशा पर रोजाना विजिट करें.

पोस्ट से संबंधित आर्टिकल

Yuva Sambal Yojana
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना (Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2022) Apply online
Krishi Udaan Scheme
कृषि उड़ान योजना (Krishi Udaan Yojana) का लाभ कैसे उठाएं जाने
Pig farming
हिमाचल प्रदेश सरकार सूअर विकास योजना (Suar Vikas Yojana) Apply online
UP Free Smartphone Tablet Scheme
यूपी फ्री स्मार्टफोन योजना 2022 (UP Smartphone Tablet Yojana) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Free Silai Machine Yojana
फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 (Free Silai Machine Yojana) Registration
Bhagya Laxmi Yojana
उत्तर प्रदेश भाग्य लक्ष्मी योजना 2022 (Bhagya Lakshmi Yojana) apply online

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

सरकारी योजनाएं

  • PM Kisan Samman Nidhi
  • Agri Junction Scheme
  • Matsya Setu App
  • Gopal Ratna Award
  • Krishi Sinchai Yojana
  • Jan Dhan Yojana
  • Covid-19 Vaccine
  • PM Garib Kalyan Yojana

Top Stories

  • कौन से फलों के पेड़ बिना बीज के लगा सकते हैं? जाने
  • भारत में तेजी से बढ़ने वाले फलों के पेड़ (fast growing fruit trees in india) के बारे में जाने और उनके फायदे
  • राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना (Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2022) Apply online
  • कृषि उड़ान योजना (Krishi Udaan Yojana) का लाभ कैसे उठाएं जाने
  • मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में चौथा फार्म टेक एशिया 2022 का शुभारंभ, कृषि प्रदर्शनी का समय 8 से 11 अप्रैल, 2022
  • हिमाचल प्रदेश सरकार सूअर विकास योजना (Suar Vikas Yojana) Apply online
  • देश के 10 सबसे बेहतरीन कृषि विश्वविद्यालयों के बारें जानकारी
  • प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Uttar Pradesh Power Corporation limited) ने खली पदों पर निकाली भर्ती
  • यूपी फ्री स्मार्टफोन योजना 2022 (UP Smartphone Tablet Yojana) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 (Free Silai Machine Yojana) Registration

Footer

ब्लॉग के बारे में

कृषि दिशा एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों को कृषि क्षेत्र से जुडी सभी खबरों से रूबरू करवाना है. इसके अलावा आप कृषि में उपयोग होने वाली नवीन तकनीकों, कृषि यंत्र, जैविक खेती, पशुपालन, सरकारी योजनाओं, मौसम आदि के बारें में सभी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते है.

Follow us

महत्वपूर्ण लिंक

  • खेती-बाड़ी
  • सरकारी योजनाएं
  • ग्रामीण उद्योग
  • पशुपालन
  • मौसम
  • एग्रीकल्चर जॉब्स

सरकारी योजनाएं

पीएम किसान योजना
एग्री जंक्शन योजना
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजना
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना

Copyright © 2022 Krishi Disha All Rights Reservedहमारे बारे मेंसम्पर्कगोपनीयता नीतिसाइटमैपवापस जाएँ।