राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना / Mukhyamantri Rajshri Yojana : राज्य की बेटियों के जीवन और उनके भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री राजश्री योजना का संचालन कर रही है, इस योजना के तहत राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर 12वीं की पढ़ाई तक 50,000 रुपए की वित्तीय सहयता उपलबध कराएगी. जिसके जरिए समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ने के अलावा उनके स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक स्तर में भी सुधार आएगा. इस योजना के अंतर्गत मदद प्रदान करने के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक लाभार्थी बालिका के माता-पिता/अभिभावक सहायता राशि प्रदान की जाएगी. अगर आप राजस्थान के निवासी है तो आपको यह जानना चाहिए कि Mukhyamantri Rajshri Yojana का फायदा कैसे उठाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – Rajasthan Free Laptop Yojana

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के लिए चलाई जा रही राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना / Rajasthan Chief Minister Rajshree Scheme के लाभ, पात्रता, उद्देश्य, जरुरी दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी इस लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते है. अगर आप Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप इस लेख को अंत तक पढ़ें.
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना – अवलोकन | |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 |
लेख | मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवेदन कैसे करें? How to apply for Mukhyamantri Rajshree Yojana? |
योजना शुरू होने की तिथि | 01-06-2016. |
सहायता की राशि | 50,000/- रूपये की वित्तीय मदद /td> |
आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन/ ऑनलाइन दोनों मोड उपलब्ध है। |
नोडल एजेंसी | महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान |
आधिकारिक वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना को वित्तीय वर्ष 2016-2017 को समग्र राजस्थान लागू किया था।
- महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से राजस्थान में इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
- लाभार्थी बालिकाओं को इस योजना का लाभ अलग-अलग 6 किस्तो में मिलेगा।
- राजस्थान सरकार इस योजना के तहत लाभार्थी बालिकाओं को 50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- इस योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकार 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने तक अर्थी मदद मिलेगी।
- इस वित्तीय मदद से माता-पिता/अभिभावक बालिका की परवरिश और पढ़ाई कर सकेंगे।
- योजना का लाभ उन्ही बालिकाओं को मिलेगा जिनका जन्म 01 जून 2016 के बाद हुआ ।
- लाभ लेने के लिए बालिका का जन्म राजकीय चिकित्सालय या अधिकृत निजी चिकित्सालय में होना अनिवार्य है।
- यह योजना बालिकाओं का समग्र विकास करने में कारगर साबित होगी।
- बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करेगी।
- राजस्थान सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना बालिकाओं को समाज में समानता का अधिकार भी प्रदान करेगी।।
राजश्री योजना राजस्थान के तहत मिलने वाली वित्तीय मदद का वितरण
राजस्थान की बालिकाओं के जीवन को बेहतर करने के उदेश्य से चलाई जा रही राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता इस प्रकार है:-
क्रमांक | सहायता का चरण | सहायता राशि |
1. | प्रसव होने पर | 2,500/- रुपये। |
2. | बालिका एक साल की होने पर | 2,500/- रुपये। |
3. | पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर | 4,000/- रुपये। |
4. | छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर | 5,000/- रुपये। |
5. | 10वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर | 11,000/- रुपये। |
6. | 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर | 25,000/- रुपये। |
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना
राजस्थान के निवासी मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं को फॉलो करना होगा.
- बालिका के माता-पिता/अभिभावक राजस्थान के मूल निवासी होनी चाहिए।
- बालिका का जन्म निम्न संस्थानों में होना अनिवार्य :-
- राजकीय अस्पताल।
- स्वास्थय विभाग द्वारा अधिकृत निजी अस्पताल।
- बालिका का जन्म 1 जून 2016 के बाद होना चाहिए।
- बालिका के 1 से अधिक भाई या बहन नहीं होने चाहिए।
राजश्री योजना लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान राजश्री योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका के माता-पिता/अभिभावक के निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए.
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- पीसीटीएस (PCTS) आईडी कार्ड।
- जनाधार / भामाशाह / आधार कार्ड।
- दो जीवित बच्चे होने का प्रमाण पत्र।
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
- बैंक पासबुक।
- कक्षा 1, 6, 10, 12 की अंक प्रमाण पत्र। (जब लाभार्थी इन कक्षाओं में पढ़ रही हो)
राजश्री योजना में आवेदन कैसे करें
राज्य की बालिकाओं के उत्थान शुरू की गई राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना / Mukhyamantri Rajshri Yojana का लाभ प्राप्त करने नीचे दी गई चरणवद्ध तरीके जानकरी को ध्यनपूर्वक पढकर मुख्यमंत्री राजश्री योजना आवेदन कर सकते है:-
बालिका के जन्म के समय आवेदन
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकरियों को सभी से भर।
- अब सभी डॉक्यूमेंट को आवेदन पत्र के साथ संगलन करें।
- दस्तावेज और आवेदन पत्र को चिकित्सालय से सत्यापित कराने होंगे।
- आवेदन पत्र सत्यापित होने जाने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करा दें।
- आवेदन पत्र और दस्तावेजों को अधिकारीयों द्वारा गहनता से जांच की जाएगी।
- आवेदन पत्र स्वीकृत हो जाने के बाद बैंक अकाउंट में धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी जाएगी।
कक्षा 1/6/9/10/12 में प्रवेश लेते समय आवेदन
- स्कूल कार्यालय प्राप्त आवेदन पत्र को प्राप्त करें।
- प्राप्त आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी सभी से भरें।
- आवेदन पत्र में जरुरी दस्तावेज़ संलग्न करने होंगे।
- जरुरी दस्तावेज़ के साथ आवेदन पत्र को स्कूल कार्यालय में जमा कराने होंगे।
- स्कूल अधिकारीयों/कर्मचारियों द्वारा उक्त आवेदन पत्र शालादर्पण पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगे।
- महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीयों द्वारा आवेदन पत्र की जाँच की जाएगी ।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारी सभी पाई जाती है तो बैंक विवरण में धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी जाएगी।
राजश्री योजना के महत्वपूर्ण बिंदु
- स्कीम का लाभ केवल 2 बच्चों वाले अभिभावक को दिया जायगा।
- द्वितीय किश्त प्राप्त करने के लिए शिशु को सभी टीके लगे होने अनिवार्य है।
- योजना के तहत देय सहयता राशि बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।
- योजना में अप्लाई करने के लिए आधार या भामाशाह कार्ड होना अनिवार्य है।
राजश्री योजना हेल्प लाइन नंबर
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त करने या किसी समस्या के लिए राजश्री योजना हेल्पलाइन नंबर (Rajshree Yojana Helpline Number) पर संपर्क कर सकते है:-
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना हेल्पलाइन नंबर :- 0141 2700872.
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना हेल्पलाइन ईमेल :- [email protected].
- राजस्थान महिला एवं बाल विकास हेल्पलाइन नंबर :- 0141 2716418.
- राजस्थान महिला एवं बाल विकास हेल्पलाइन ईमेल :-
- राजस्थान कौंसिल ऑफ़ स्कूल एजुकेशन,शिक्षा संकुल, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर, राजस्थान, 302017.
- महिला एवं बाल विकास विभाग, जे-7, झालानासंस्थानिक क्षेत्र, जयपुर, राजस्थान। 302004.
जिलेवार मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना / Rajasthan Chief Minister Rajshree Scheme की जिलेवार जानकारी प्राप्त करने के नीचे दी गई तालिका को देखें.
अजमेर (Ajmer) | जालौर (Jalor) | अलवर (Alwar) |
झालावाड़ (Jhalawar) | बांसवाड़ा (Banswara) | झुंझुनू (Jhunjhunu) |
बारां (Baran) | जोधपुर (Jodhpur ) | बाड़मेर (Barmer) |
करौली (Karauli) | भरतपुर (Bharatpur) | कोटा (Kota) |
भीलवाड़ा (Bhilwara) | नागौर (Nagaur) | बीकानेर (Bikaner) |
पाली (Pali ) | बूंदी (Bundi) | प्रतापगढ़ (Pratapgarh) |
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) | राजसमंद (Rajsamand) | चुरु (Churu) |
सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) | दौसा (Dausa) | सीकर (Sikar) |
धौलपुर (Dholpur) | सिरोही (Sirohi) | डूंगरपुर (Dungarpur) |
श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) | हनुमानगढ़ (Hanumangarh) | टोंक (Tonk) |
जयपुर (Jaipur) | उदयपुर (Udaipur) | जैसलमेर (Jaisalme) |
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना / Rajasthan Chief Minister Rajshree Yojana से सम्बंधित जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इस आर्टिकल को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें. अगर आपके दिमाग में इस लेख से संबधित कोई प्रश्न आ रहा है तो आप हमे कमेंट के जरिये पूछ सकते है।
Leave a Reply