इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना (Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana) : गर्भवती और स्तनपान कराने वाली राजस्थानी महिलाओं के पोषण संबंधी जरूरतों की पूरा करने के लिए राजस्थान सरकार ने राज्य में 9 दिसंबर, 2022 को ‘इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना’ लागू किया है. इस योजना के तहत राज्य की गर्भवती महिलाओं को ₹6000 की वित्तीय मदद 5 चरणों में प्रदान की जाएगी। जिससे माता और बच्चे दोनों में कुपोषण कम होगा. राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड से सम्मानित ‘इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना’ के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें।

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के अंतर्गत दूसरी संतान के समय गर्भवती महिलाओं को पाँच किश्तों में 6,000/- रूपये की वित्तीय सहयता किस तरह प्रदान की जाएगी उसकी सम्पूर्ण जानकारी के अलावा उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़ें – Rajasthan Indira Rasoi Yojana
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना – अवलोकन | |
---|---|
योजना का नाम | राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना Rajasthan Indira Gandhi Maternal Nutrition Scheme |
योजना का नाम | इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन Indira Gandhi Maternity Support Scheme Online Registration |
योजना आरंभ होने की तिथि | 19 नवंबर 2020 |
लाभ | दूसरी संतान के समय गर्भवती महिलाओं को पाँच किश्तों में 6,000/- रूपये की वित्तीय मदद। |
लाभार्थी | राजस्थान की गर्भवती महिलाएं। |
विभाग | राजस्थान महिला और बाल विकास विभाग। |
आवेदन का तरीका | एएनएम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से। |
आधिकारिक वेबसाइट | राजस्थान महिला और बाल विकास विभाग। |
इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के बारे मे
- गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है।
- दूसरी संतान के समय गर्भवती महिलाओं को उनके पोषण में सुधार करने के लिए वित्तीय मदद प्रदान करना है।
- राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को दिनांक 19 नवंबर 2020 को शुरू किया गया।
- महिला और बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना संचालन किया जाता है।
- गर्भवती, नई माताओं और शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य को कुपोषण से बचाने के लिए राजस्थान इंदिरा गाँधी मातृत्व पोषण योजना की शुरुआत की है।
- दूसरी संतान से गर्भवती महिला को राजस्थान सरकार की तरफ से 5 किश्तों में आर्थिक राशि प्रदान की जाएगी।
- इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के तहत दी जाने वाली 6,000/- रूपये की धनराशि 5 किश्तों में दी जाएगी।
- 01-04-2022 या उसके बाद दूसरी संतान के लिए गर्भवती महिलाएं पात्र मानी जाएगी ।
- सरकार इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को 2 चरणों में लागू करने की योजना बना रही है।
- प्रथम चरण – प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और बारां में लागू की गयी है।
- प्रथम चरण के लिए केवल वही महिलाएं पात्र मानी जाएँगी जो 01-11-2020 या उसे बाद द्वितीय संतान के लिए गर्भवती हुई हो।
- दूसरे चरण – वर्ष 2022-23 में योजना का दायरा बढ़ाते हुए योजना को 33 जिलों में लागू करने की घोषणा की गई।
- दूसरे चरण में वही महिलाएं पात्र मानी जाएँगी जो दिनांक 01-04-2022 या उसके बाद दूसरी संतान के लिए गर्भवती हो।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के गर्भवती महिला के पास जन आधार या भामाशाह कार्ड होना अनिवार्य है।
- इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिला को पंजीकरण करवाना होगा।
- एएनएम या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पात्र गर्भवती महिलाओं का राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना में पंजीकरण किया जायेगा।
इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के तहत मिलने वाले लाभ
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के तहत द्वितीय संतान के समय गर्भवती महिलाओं को राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की पाँच किश्तों में 6,000 रूपये की वित्तीय मदद निम्नलिखित प्रकार से दी जाएगी :-
किश्त | चरण | राशि |
---|---|---|
पहली किश्त | दूसरी संतान के समय प्रथम गर्भावस्था जाँच व पंजीकरण होने पर (120 दिवस में) | 1,000/- रूपये। |
दूसरी किश्त | 2 प्रसवपूर्व परीक्षण पूरा करने के बाद (गर्भावस्था के 6 माह के भीतर) | 1,000/- रूपये। |
तीसरी किश्त | बच्चे के जन्म पर (संस्थागत प्रसव पर) | 1,000/- रूपये। |
चौथी किश्त | 3.5 माह तक के सभी नियमित टीके लग जाने व नवजात के जन्म पंजीकरण पर | 2,000/- रूपये। |
पाँचवी किश्त | दूसरी संतान के उपरांत स्थायी परिवार नियोजन साधन/ कॉपर टी लगवाने पर | 1,000/- रूपये। |
कुल राशि | 6,000/- रूपये। |
इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के लिए पात्रता
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना में आवेदन / Rajasthan Indira Gandhi Maternal Nutrition Scheme Apply Online करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गयी है :-
- गर्भवती महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- 01.04.2022 अथवा उसके बाद दूसरी संतान से गर्भवती हो।
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना में आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
- आधार कार्ड / जन आधार कार्ड / भामाशाह कार्ड।
- मोबाइल नम्बर।
- बैंक पासबुक।
- ममता कार्ड।
इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन
- इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण कराना होगा।
- गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एएनएम या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किया जायेगा।
- पंजीकरण के लिए गर्भवती महिलाओं के पास जन आधार कार्ड कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक होनी अनिवार्य है।
- एएनएम या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लाभार्थी गर्भवती महिलाओं का विवरण कलेक्ट कर चिकित्सा एवं स्वस्थ्य विभाग के जिला कार्यालय में भेजना होगा।
- लाभार्थी महिला का सम्पूर्ण विवरण चिकित्सा एवं स्वस्थ्य विभाग द्वारा PCTS पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।
- पंजीकरण के बाद समयवधि के अनुसार लाभार्थी गर्भवती महिलाओं के खाते में किश्त का पैसा आता रहेगा।
- राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना में पंजीकरण के प्रत्येक चरण के 30 दिन के अंदर लाभार्थी गर्भवती महिलाओं को किश्त मिल जाएगी।
- लाभार्थी गर्भवती महिलाएं आवेदन की स्थिति अपने क्षेत्र की एएनएम या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से प्राप्त कर सकती है।
इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना हेल्पलाइन नंबर
राजस्थान सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना से जुडी किसी भी समस्या के लिए नीचे दिए इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना नंबर / Indira Gandhi Maternity Support Scheme Numberपर संपर्क कर सकते है-
- राजस्थान महिला और बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर :-
- 0141-2713626 (Nutrition)
- 0141-2713633 (Others)
- राजस्थान महिला और बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
- राजस्थान महिला और बाल विकास विभाग पता:-
एकीकृत बाल विकास सेवा निदेशालय (आईसीडीएस) 2, जलपथ, गांधीनगर, जयपुर 302015
जिलेवार मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना
इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना / Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana Rajasthan की जिलेवार जानकारी प्राप्त करने के नीचे दी गई तालिका को देखें.
अजमेर (Ajmer) | जालौर (Jalor) | अलवर (Alwar) |
झालावाड़ (Jhalawar) | बांसवाड़ा (Banswara) | झुंझुनू (Jhunjhunu) |
बारां (Baran) | जोधपुर (Jodhpur ) | बाड़मेर (Barmer) |
करौली (Karauli) | भरतपुर (Bharatpur) | कोटा (Kota) |
भीलवाड़ा (Bhilwara) | नागौर (Nagaur) | बीकानेर (Bikaner) |
पाली (Pali ) | बूंदी (Bundi) | प्रतापगढ़ (Pratapgarh) |
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) | राजसमंद (Rajsamand) | चुरु (Churu) |
सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) | दौसा (Dausa) | सीकर (Sikar) |
धौलपुर (Dholpur) | सिरोही (Sirohi) | डूंगरपुर (Dungarpur) |
श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) | हनुमानगढ़ (Hanumangarh) | टोंक (Tonk) |
जयपुर (Jaipur) | उदयपुर (Udaipur) | जैसलमेर (Jaisalme) |
इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना / Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana Rajasthan से सम्बंधित जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इस आर्टिकल को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें. अगर आपके दिमाग में इस लेख से संबधित कोई प्रश्न आ रहा है तो आप हमे कमेंट के जरिये पूछ सकते है।
Leave a Reply