Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2024 : बिहार एक कृषि प्रदान देश है जहाँ की लगभग 70 से 80% जनसँख्या कृषि पर निर्भर है, लेकिन राज्य के किसान लगातार सूखे की मार झेल रहे है उनकी आर्थिक स्थिति दिन प्रति ख़राब होती जा रही है। बिहार के किसानो की इसी सिचाई की समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना / Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana को शुरु करने का ऐलान किया है़े। योजना के तहत राज्य के किसानो को 70 मीटर की गहराई के लिए 328 रूपये प्रति मीटर की दर से 15 हजार रूपये तथा 100 मीटर की गहराई तक नलकूप के लिए 597 रूपये प्रति मीटर की दर से अधिकतम 35 हजार रूपये अनुदान के रूप में वित्तीय मदद दी जाएगी़े।
बिहार सरकार की कल्याणकारी बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2024 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे – मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया. उद्देश्य, लाभ, उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज आदि प्राप्त कर सकेंगे। योजना से जुडी अन्य जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2024
बिहार की लगभग 80% जनसँख्या कृषि पर निर्भर रहती है, जो कृषि हेतु सिचाई की समस्या से जूझ रही है। जिसकी वजह से फसल उत्पादन में भरी गिरावट आई है। पिछले कुछ वर्षों में मानसून की अनिश्चितता एवं वर्षा कम होने की चलते राज्य के लघु एवं सीमान्त श्रेणी के किसान भूजल आधारित सिंचाई पर निर्भर रहने लगे है, लेकिन आर्थिक ठीक नहीं होने के कारन अपना नलकूप नहीं लगा पाते है। किसानो की इसी समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने वर्ष 2011 में Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana को शुरू किया है. जिसके तहत नलकूप लगाने के लिए किसानो की अनुदान दिया जायेगा, जिसकी जानकारी बिंदुवार निम्नलिखित है:-
- योजना के तहत कम गहराई (70 मीटर तक) एवं मध्यम गहराई (70 से 100 मीटर तक) के नलकूप लगाने हेतु अनुदान दिया जायेगा।
- योजना के माध्यम से कम गहराई का नलकूप लगाने के लिए 15,000/- रूपये तक या 100 रूपये प्रति फ़ीट अथवा 328 रूपये प्रति मीटर के हिसाब से बोरिंग के लिए वित्तीय अनुदान प्रदान किया जायेगा।
- मध्यम गहराई के नलकूप लगाने हेतु 35,000/- रूपये तक या 182 रूपये प्रति फ़ीट अथवा 597 रूपये प्रति मीटर के हिसाब से बोरिंग के लिए योजना के तहत अनुदान दिया जायेगा।
- इसके अलावा मोटर पम्पसेट के लिए मूल्य का 50% या अधिकतम 10,000/- रूपये में जो भी कम हो का अनुदान देने का प्रावधान किया है।
- नलकूप हेतु बोरिंग होने जाने अथवा पम्पसेट खरीदने के बाद ही अनुदान का भुगतान किया जायेगा।
- योजना के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में 16% अनुसूचित जाति एवं १% अनुसूचित जनजाति के किसानो चयनित किया जयेगा।
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना का अवलोकन | |
---|---|
योजना का नाम | बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना। |
जानकारी | बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना आवेदन पात्र कैसे भरें? |
योजना कब शुरू हुई | 2011 |
योजना का लाभ | कृषि भूमि पर नलकूप लगाने के लिए अनुदान प्रदान करना। |
सरकारी विभाग | लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार। |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन ई पोर्टल द्वारा के माध्यम से |
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana के तहत राज्य के 90-95% लघु एवं सीमान्त श्रेणी के किसानो को कृषि सिचाई हेतु नलकूप लगाने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी. जो किसान आर्थिक तंगी के कारण अपने खेतों पर सिचाई के लिए ट्यूबवेल नहीं लगपाते थे उनके लिए यह योजना बहुत ही फायदेमंद सबित हुई हैै। बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना (Bihar Shatabdi Niji Nalkup Scheme) का लाभ प्राप्त कर बिहार के किसान आसानी से फसल की सिचाई कर सकेंगे जिससे उनकी फसल का उत्पादन भी बढ़ाने के साथ आय में भी वृद्धि हो सकेगी।
योजना के तहत मिलने वाला लाभ
बिहार सरकार की Bihar Shatabdi Private Tube Well Scheme 2024 के माध्यम से बिहार के लघु एवं सीमान्त श्रेणी के किसान निम्नलिखित लाभ प्राप्त हो सकेंगे :-
नलकूप/बोरिंग का प्रकार | अनुदान |
---|---|
शैलो नलकूप (70 मीटर तक) |
|
मध्यम गहराई नलकूप (70 मीटर से 100 मीटर तक) |
|
योजना के लिए पात्रताएं
बिहार के लघु एवं सीमान्त वर्ग के किसान बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं को पूर्ण करना अतियंत आवश्यक है:-
- आवेदक बिहार का किसान होना चाहिए
- किसान के पास न्यूनतम 0.40 एकड़ अर्थात 40 डिसमिल कृषि भूमि होनी चाहिए।
- एक किसान को केवल एक नलकूप हेतु अनुदान दिया जाएगा।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना में आवेदन करने के लिए पात्र बिहार के लघु एवं सीमान्त वर्ग के किसान को आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-
- भू-धारकता प्रमाण पत्र/अद्यतन रसीद
- पहले से नलकूप न होने का प्रमाण पत्र
- कहीं और से नलकूप के लिए आर्थिक मदद नहीं लेने का प्रमाण पत्र
- बैंक खाते का विवरण
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना में आवेदन कैसे करें
बिहार सरकार द्वारा राज्य के लघु एवं सीमान्त वर्ग के किसानो के लिए शुरू की गई बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना में आवेदन करने के लिए पात्र किसान को निम्नलिखित चरणों को फॉलो कर सकते है :-
- बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के लिए आवेदन हेतु योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना पोर्टल जाकर आवेदन के लिए क्लिक करें।
- आवेदन पात्र ओपन हो जाने के पश्चात किसान अपने से सम्बंधित विवरण भरें।
- आवेदन फॉर्म में कृषि निबंधन संख्या, जमीन का रकबा, एवं भूस्वामित्व प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है।
- योजना से सम्बंधित जरुरी दस्तावेज किसान को पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
- योजना संबंधी सभी विवरण व दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद किसानों को आवेदन पत्र सबमिट कर देना होगा।
- आवेदन सम्पूर्ण हो जाने के बाद किसानो को पंजीकरण संख्या आवंटित हो जाएगी।
- योजना से संबंधित अभियंता बोरिंग के स्थल की जाँच करेगा।
- 15 दिन के अंदर जांच पूरी कर आवेदन को स्वीकृति देना अनिवार्य है।
- आवेदन स्वीकृत हो जाने की स्थिति में किसानो को मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।
- आखिर में स्वीकृत पत्र को डाउनलोड कर किसान उसको अपने पास सुरक्षित रख ले।
- योजना आवेदन स्वीकृत हो जाने के 45 दिन के अंदर किसान को बोरिंग करबा सकते है।
अनुदान के दावे की प्रक्रिया
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना आवेदन पत्र स्वीकृत हो जाने के बाद आवेदक बोरिंग अनुदान के लिए निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से दावा कर सकते है:-
- बोरिंग गाड़ लेने के बाद किसान को अनुदान के लिए दावा करना होगा।
- अनुदान के लिए दावा करने हेतु किसान को एक बार बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के पोर्टल को ओपन करें।
- पोर्टल में दावा अपलोड करने के लिए क्लिक करें
- अनुदान हेतु दावा के लिए पत्र पंजीकरण संख्या, बोरिंग व पम्पसेट खरीद से सम्बंधित डाक्यूमेंट्स को अपलोड करे।
- कार्यपालक अभियंता द्वारा दावे की जाँच 15 दिन के अंदर की जाएगी।
- जांच पूरी हो जाने और दावा सही पाया जाता है तो एक हफ्ते के भीतर DBT के जरिए किसान के बैंक खाते अनुदान में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।
योजना संपर्क विवरण
बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना हेल्प लाइन नंबर / Bihar Shatabdi Private Tube Well Scheme Help Line Number पर संपर्क कर सकते है.
- बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना जानकारी व शिकायती हेल्पलाइन नंबर :-
- 0612 2215605.
- 0612 2215606.
- 0612 2217161.
- 0612 2217162.
- 0612 2217163.
- 0612 2217164.
- 0612 2217165.
- 0612 2217450.
- 0612 2217451.
- 0612 2217452.
- लघु जल संसाधन विभाग, बिहार टोल फ्री नंबर :- 18003456145
- लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार,
सिंचाई भवन पटना बिहार,
80015.