Bihar Parvarish Scheme 2024 : बिहार सरकार ने समाज कल्याण विभाग के सहयोग से एचआईवी या एड्स से पीड़ित माता-पिता के बच्चो, कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, पुरानी किसी बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चों, अनाथ व बेसहारा बच्चों तथा शारीरिक तौर पर असामन्य बच्चो के ललन-पोषण के लिए बिहार परवरिश योजना (Bihar Parvarish Yojana 2024) को शुरू किया गया है, इस स्थिति में रहने वाले बच्चो के भरण-पोषण के लिए बिहार सरकार वित्तीय मदद के रूप में 1000 रुपए की राशि उपलबध कराएगी। यह रहत राशि 0 से 18 साल के बच्चों के माता-पिता के खाते में भेजी जाएगी। ताकि बच्चो की देखभाल सही से हो सकेे। इस योजना का लाभ प्राप्त करने लिए आप ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख पर आखिर तक बने रहे।
बिहार सरकार द्वारा राज्य के अनाथ, बेसहारा तथा शारीरिक रूप से अक्षम बच्चो के लिए चलाई जा रही Bihar Parvarish Yojana 2024 के बारे बताने वाले है, तो चलिए जानते है कि Bihar Bihar Parvarish Yojana Apply Online कैसे करें? इसके अलावा उद्देश्य, पात्रता, जरुरी दस्तावेज की विस्तृत जानकारी भी इस लेख की मदद से प्राप्त कर सकते है। आइये शुरू करते है:-
बिहार परवरिश योजना
- बेसहारा/ अनाथ/ रोग से पीड़ित बच्चे को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से बिहार परवरिश योजना को शुरु किया है।
- इस योजना के तहत एच.आई.वी. पॉजिटिव / एड्स रोस पीड़ित माता / पिता के बच्चे अथवा कुष्ठ रोग (ग्रेड-II) से पीड़ित माता / पिता की संताने, दुसाध्य रोग से पीड़ित बच्चे एवं अनाथ और बेसहारा बच्चो को लाभ दिया जायेगा।
- बिहार परवरिश योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
- बिहार परवरिश योजना बिहार मुख्यमंत्री बाल संरक्षण छत्र योजना के तहत आती।
- लाभार्थी बच्चे को बिहार परवरिश योजना के तहत अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
- योजना के तहत लाभार्थी बच्चो को प्रति माह 1,000/-रुपए 18 वर्ष की उम्र तक प्रदान किए जाएगे।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के माता/ पिता या अभिभावक की सालाना इनकम 60,000/-प्रति वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
- बिहार परवरिश योजना में ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन दोनों तरीको से कर सकते है।
Bihar Parvarish Yojana – Overview | |
---|---|
योजना का नाम | बिहार परवरिश योजना। |
लेख | Bihar Parvarish Yojana आवेदन प्रक्रिया। |
लाभ | प्रति माह बच्चो को 1,000/-रुपए दिए जाएगे। |
लाभार्थी | बिहार बेसहारा/अनाथ बच्चे। |
विभाग | समाज कल्याण विभाग, बिहार |
आवेदन का तरीका |
बिहार परवरिश योजना का उद्देश्य
बिहार मुख्यमंत्री परवरिश योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेसहारा / अनाथ / रोग से पीड़ित बच्चे/ रोग से पीड़ित माता / पिता के बच्चो के पालन पोषण के लिए वित्तीय मदद मुहैया करना है। ताकि बच्चो की देखभाल अच्छे से हो सकें।
बिहार परवरिश योजना के लाभ
- बिहार परवरिश योजना के तहत बेसहारा / अनाथ / रोग से पीड़ित बच्चे/ रोग से पीड़ित माता / पिता के बच्चो को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
- लाभार्थी बच्चे को प्रति माह 1,000/-रुपए अनुदान देय होगा।
- लाभार्थी बच्चे को 18 वर्ष की उम्र तक अनुदान दिया जाएगा।
बिहार परवरिश योजना के लिए पात्रताएं
- बिहार मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना 2024 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित बच्चे पात्र मने जायेंगे:-
- आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- बच्चे की उम्र 18 वर्ष या उसे कम होनी चाहिए।
- बच्चे के माता/पिता या अभिभावक की सालाना इनकम 60,000/-रुपए धिक नहीं होनी चाहिए।
- बिहार परवरिश योजना के अंतर्गत निम्नलिखित बच्चे पात्र होंगे :-
- बच्चे जिनके माता/पिता एच आई वी/ एड्स/ कुष्ठ रोग से पीड़ित है।
- बच्चे जिनके माता/पिता की मृत्यु कोविड-19 के वजह से हुई हो।
- एच.आई.वी/ एड्स रोग से पीड़ित बच्चे और उनके माता/पिता।
- बच्चे जिनके माता/पिता मानसिक रूप से दिव्यांग है।
- अनाथ बच्चे जो अपने अभिभावक के साथ रह रहे हो।
- बच्चे जिनके माता/पिता कारावास में बंद है।
- कुष्ठ रोग ग्रेड 2 से पीड़ित बच्चे।
- असाहय / बेसहारा बच्चे
बिहार परवरिश योजना के लिए दस्तावेज
- बिहार परवरिश योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है :-
- माता/ पिता का विकलांग प्रमाण पत्र (यदि माता/ पिता विकलांग हो)
- माता/ पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (अनाथ बच्चो के लिए )
- चिकित्सा प्रमाण पत्र (बीमारी से पीड़ित बच्चो के लिए )
- विकलांगता प्रमाण पत्र (विकलांग बच्चो के लिए)
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाते का विवरण
- स्थाई प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आधार कार्ड
बिहार परवरिश योजना में आवेदन कैसे करें?
बिहार मुख्यमंत्री परवरिश योजना का फायदा उठाने के लिए बिहार परवरिश योजना में आवेदन कैसे करें? के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई चरणवद्ध तरीके से दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा, ताकि Bihar Parvarish Yojana Online Apply करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पढ़े, तो आइये जानते है How to apply for bihar parvarish yojana?
- बिहार परवरिश योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- बिहार परवरिश योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र (Bihar Parvarish Yojana Online Application Form) बिहार सरकार के ई कल्याण पोर्टल पर उपलब्ध है।
- बिहार परवरिश योजना आवेदन फॉर्म भरने से पहले आवेदक को अपना पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण करने के बाद उपरांत प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र को सभी से भरना होगा।
- आवेदन पत्र भरने के बाद जरुरी दस्तावेजों को अपलोड कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आवेदन पत्र और दस्तावेज की सम्बंधित अधिकारियो द्वारा गहनता से जाँच की जाएगी।
- जाँच में सबकुछ सही पाया गया तो संयुक्त बैंक खाते में प्रत्येक माह 1,000/-रुपए ट्रांसफर कर दिए जायेंगे।
संपर्क विवरण
बिहार परवरिश योजना 2024 से सम्बंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने अथवा आवेदन करने में हो रही असुविधा के अलावा योजना संबंधी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए बिहार मुख्यमंत्री परवरिश योजना हेल्प लाइन नंबर (Bihar Parvarish Scheme Help Line Number) पर संपर्क कर सकते है.
- बिहार परवरिश योजना सम्पर्क विवरण
- बिहार परवरिश योजना हेल्पडेस्क ईमेल:- [email protected].
- समाज कल्याण विभाग, बिहार
आई.ए.एस., एनेक्सी बिल्डिंग-4,
बिहार (पटना)-800015 .
बिहार परवरिश योजना (Bihar Parvarish Yojana 2024) से जुडी जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इस लेख को आप अपने सोशल मीडिया मित्रो के साथ शेयर करें. यदि आपके दिमाग में इस लेख से संबधित कोई प्रश्न आ रहा है तो आप हमे कमेंट के जरिए पूछ सकते है।