बिहार कृषि वानिकी (Krishi Vaniki Yojana) : राज्य में हरियाली को प्रमोट करने के साथ किसानो की किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने जल जीवन हरियाली योजना के तहत मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना को लॉन्च किया हैें। इस योजना के माध्यम से सरकार किसान को खेत की डोल, खाली जगह या कृषि योग्य जमीन पर महोगनी, पोपलर, सागवान जैसे व्यवसायिक पौधे लगाने के लिए 10 रुपये प्रति पौधा उपलब्ध करवाएगी। सरकार वृक्षारोपण से सम्बंधित हर जानकारी एवं सहायता किसानों को मुहैया कराएगी। Bihar krishi Vaniki Yojana 2024 शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो की आय में बृद्धि कर पर्यावरण और जलवायु को सुरक्षित रखना है। अगर आप भी बिहार कृषि वानिकी – अन्य प्रजाति योजना के तहत अपने खेत में वृक्षारोपण करने के इच्छुक है तो आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि आवेदन करने में सहूलियत रहे।
बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई बिहार कृषि वानिकी क्या है? (Bihar Krishi Vaniki Yojana kya Hai) के अलावा मुख्यमंत्री कृषि वानिकी स्कीम में आवेदन (Bihar Krishi Vaniki Yojana Apply) करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की जरुरत होगी, सरकार ने बिहार कृषि वानिकी – अन्य प्रजाति योजना के लिए क्या पत्राता निर्धारित की है, उसकी सम्पूर्ण जानकारी जानने के लिए आप इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ें, तो चलिए जानते बिहार कृषि वानिकी – अन्य प्रजाति योजना के अन्य तथ्य :-
Bihar Krishi Vaniki Yojana 2024
- बिहार सरकार से वर्ष 2021 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सहयोग से बिहार कृषि वानिकी – अन्य प्रजाति योजना को शुरु किया गया है।
- कृषि वानिकी योजना के जुड़कर किसान अपने खेत में व्यवसायिक पौधों का रोपण कर सकते है।
- सरकारी नर्सरी के सहयोग से बिहार सरकार किसानो को मात्र 10 रुपए प्रति पौधा की दर से पौधे उपलब्ध कराएगी।
- किसान द्वारा पौधे खरीदने में किये गए खर्च को सरकार द्वारा वापस कर दिया जायेगा।
- अगर तीन साल बाद कम से कम 50% पौधें संरक्षित रहते हैं तो प्रति पौधे 60 रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि किसानो को प्रदान की जाएगी।
- योजना के तहत किसानो को पारंपरिक फसलों के साथ बागवानी फसलों को भी लगाने के लिए प्रेरित करना है।
- पौधों की देखभाल कैसे करें? किसानो को सभी आवश्यक जानकारी दी जायेगी।
- पर्यावरण संरक्षण और किसानों income को बढ़ाने के लिए कृषि वानिकी योजना चलाई गई है।
- कृषि वानिकी योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पूरे बिहार में लागू कर दिया है।
- सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
Bihar Krishi Vaniki Yojana – verview | |
---|---|
योजना का नाम | बिहार कृषि वानिकी – अन्य प्रजाति योजना। |
योजना का नाम | बिहार कृषि वानिकी योजना में आवेदन कैसे करें? |
योजना कब शुरू हुई | 2021 |
योजना के लाभ |
|
विभाग | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार। |
आवेदन का तरीका | ऑफलाइन आवेदन पत्र के जरिए। |
कृषि वानिकी योजना स्कीम का लाभ
बिहार कृषि वानिकी योजना 2024 (Agroforestry Scheme) में आवेदन करने के उपरांत किसान आवेदकों को निम्नलिखित आर्थिक लाभ मिल सकेंगे:-
- किसानो को सरकारी नर्सरी से 10 रुपए प्रति पौधा की दर से शिशु पौधे उपलब्ध कराए जायेंगे।
- तीन साल बाद कम से कम 50% पौधें संरक्षित रहते हैं तो प्रति पौधे 60 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- पौधों की खरीद पर किए गए खर्च की राशि भी किसानो को वापस कर दी जाती है।
- वृक्षारोपण करके पर्यावरण और जलवायु को संरक्षण।
- किसानों की इनकम में वृद्धि।
योजना के लिए पात्रता
बिहार कृषि वानिकी योजना (Eligibility for Bihar Krishi Vaniki Yojana 2024) के तहत व्यवसायिक पौधे खरीदने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना अति आवश्यक है:-
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- राज्य के सभी किसान योजना के लिए पात्र होंगे।
- किसानों को कम से कम 25 पौधे खरीदने होंगे।
- पौधे खरीदने की कोई अधिकतम सीमा कोई नहीं होती।
कृषि वानिकी योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
बिहार कृषि वानिकी स्कीम में आवेदन (Bihar Krishi Vaniki Yojana Apply) करने के लिए राज्य के इच्छुक किसानो के पास निम्नलिखित जरुरी दस्तावेज अवश्य होने चाहिए:-
- आधार कार्ड।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र।
- बैंक खाते की जानकारी
कृषि वानिकी योजना में आवेदन कैसे करें?
बिहार सरकार की ‘पेड़ लगाओ-पैसा कमाओ’ नाम से प्रचलित बिहार कृषि वानिकी योजना 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए खेत में व्यवसायिक पौधे लगाने के इच्छुक किसानो को को मुख्यमंत्री बिहार कृषि वानिकी – अन्य प्रजाति योजना में आवेदन कैसे करें ? (How to Apply in Krishi Vaniki Yojana) इसकी जानकारी जरूर प्राप्त कर लेनी चाहिए, जो कुछ इस प्रकार है :-
- बिहार कृषि वानिकी योजना जुड़ने के लिए किसान अपने नजदीकी क्षेत्रीय वन कार्यालय से संपर्क करें।
- कार्यालय से बिहार कृषि वानिकी योजना आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारियां पूरी तरह से भरें।
- फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज़ों को संलग्न करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद जमा आवेदन पत्र को जमा कर देना होगा।
- ऑफलाइन आवेदन के बाद किसान के खेत का सम्बंधित अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाएगा.
- इसके बाद किसानो को सरकारी नर्सरी के जरिए 10 रुपए प्रति पौधा की दर से शिशु पौधे प्रदान किये जाते है।
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई ‘पेड़ लगाओ-पैसा कमाओ’ नाम से जानी जाने वाली बिहार कृषि वानिकी – अन्य प्रजाति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के किसान forestonline.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. या फिर योजना से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर – 0612-2226911 और 9473045992 पर संपर्क कर सकते है।
संपर्क विवरण
बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना 2024 से सम्बंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने अथवा आवेदन करने में हो रही असुविधा के अलावा योजना संबंधी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए कृषि वानिकी हेल्प लाइन नंबर (Bihar Krishi Vaniki Yojana Help Line Number) पर संपर्क कर सकते है.
- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0612-2217236
मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना बिहार / Bihar Chief Minister Krishi Vaniki Yojana Scheme 2024 से जुडी जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इस लेख को आप अपने सोशल मीडिया मित्रो के साथ शेयर करें. यदि आपके दिमाग में इस लेख से संबधित कोई प्रश्न आ रहा है तो आप हमे कमेंट के जरिए पूछ सकते है।