Jal Jeevan Hariyali Mission Bihar:- जल ही जीवन ऐसा यह हम बचपन से पढते आ रहे है, इसी नारे को साकार करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 नवंबर 2019 को जल जीवन हरियाली योजना बिहार को शुरु किया गया है. बिहार सरकार की इस जल जीवन हरियाली योजना (Jal Jeevan Hariyali Scheme) के तहत राज्य में खेती की सिंचाई जैसे कार्य हेतु छोटे कुएं, पोखर और तालाबों के निर्माण के लिए 75,500 की सब्सिडी के रूप में वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में जल संरक्षण के साथ-साथ वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है. पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाये रखने के लिए बिहार जल जीवन हरियाली अभियान को को शुरू किया गया है।
अगर बिहार के निवासी और आप जल जीवन हरियाली योजना का फायदा उठाना चाहते तो आपको जल जीवन हरियाली योजना ऑनलाइन आवेदन करना होगा. हम इस आर्टिक्ल के जरिए आपको Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana Online Apply की जानकारी के अलावा योजना हेतु जरूर दस्तावेज एवं पात्रता के बारे में सब कुछ बताने वाले है इसलिए आप लेख को आखिर तक पढ़ें
Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana 2024 | |
---|---|
योजना का नाम | जल जीवन हरियाली योजना |
लेख | जल जीवन हरियाली योजना ऑनलाइन आवेदन |
योजना को किसने शुरू किया | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने |
लाभार्थी /td> | बिहार राज्य में रहने वाले किसान |
योजना कब शुरू हुई | 26.10.2019 |
मदद राशि | 75000 रूपये |
योजना का कुल खर्च | 23000 हजार 524 करोड़ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | dbtagriculture.bihar.gov.in |
जल जीवन हरियाली योजना
बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन हरियाली योजना के तहत बिहार के लोगो को छोटे कुएं, पोखर और तालाबों के निर्माण हेतु वित्तीय मदद दी जाएगी, ताकि वारीश के पानी का संरक्षण किया जा सके. जिससे पानी की समस्या से रहत मिल सकें. इसके अलावा, इस Jal Jeevan Hariyali Yojana 2024 के तहत बिहार के लोगों को पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को प्रदूषित मुक्त करना है.
जल जीवन हरियाली योजना के संचालन से विद्युत की खपत को कम करने में भी मददगार साबित हो रही है, जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत एक एकड़ खेत को एक ईकाई माना गया है। योजना का लाभ किसान एकल और समूह दोनों तरीको से उठा सकते है. अब आपके जहन में एक सवाल आ रहा होगा कि जल जीवन हरियाली योजना क्या है?
जल जीवन हरियाली योजना के लाभ
Benefits of Jal Jeevan Hariyali Yojana : बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई जल जीवन हरियाली योजना के तहत क्या लाभ मिलेंगे उनका विवरण इस प्रकार है:-
- जल जीवन हरियाली योजना का लाभ केवल बिहार के किसानों को ही मिलेगा.
- बिहार के पहाड़ी क्षेत्र में बांध और छोटी नदियों का निर्माण इस योजजा के तहत किया जायेगा.
- कुआ तालाब और सिंचाई के दूसरे साधनों के निर्मण के लिए 75500 रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी.
- इस योजना के तहत 43.62 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
- पेड़-पौधे में पानी लगाने हेतु वर्षा के पानी का स्टोर भी किया जाएगा.
- योजना के संचालन के लिए सरकार ने 2023 तक 24 हजार 524 करोड़ रुपये का बजट तय किया है.
- योजना के माध्यम से खेतों के सिंचाई का प्रबंध किया जाएगा.
- प्रदेश में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण प्रदूषण मुक्त करना.
- सरकार की तरफ से तालाब का निर्माण करने के लिए किसान को 90% अनुदान दिया जाएगा.
जल जीवन हरियाली योजना की पात्रता {दस्तावेज}
Eligibility and Documents Required for Jal Jeevan Hariyali Yojana : बिहार मुख्यमंत्री जल जीवन हरियाली योजना का आवेदन करने के लिए लाभार्थी किसानो को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने के साथ निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
Jal Jeevan Hariyali Yojana Eligibility
- आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य हैै।
- एक एकड़ की भूमि की सिंचाई हेतु किसानों को जल जीवन हरियाली योजना का लाभ दिया जायेगाै।
- योजना के लिए किसानो को दो भागों में बांटा गया है।
- व्यक्तिगत श्रेणी – योजना के तहत 1 एकड़ की भूमि के किसानो सम्मिलित किया है।
- सामूहिक श्रेणी – 1 एकर या 1 इकाई की सिंचाई के लिए समूह बनाकर सिंचाई कर सकते है।
- जीविका समहू व फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन वर्ग के व्यक्तियों को भी इस योजना दिया जाएगा।
Required Documents Of Jal Jeevan Hariyali Abhiyan
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- भूमि के कागज़ात
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
How To Apply for Jal Jeevan Hariyali Yojana?
बिहार के किसान जल जीवन हरियाली योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana Online Apply सकते है. तो चलिए जानते है कि How To Jal Jeevan Hariyali Yojana 2024 Online Apply?.
- जल जीवन हरियाली योजना में आवेदन करने के लिए बिहार कृषि विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज उपलब्ध जल जीवन हरियाली योजना में आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब जो पेज खुलेगा उसपर किसान का समूह या स्वयं किसान के विकल्प पर टिक करें।
- अगर आप किसान का समूह के विकल्प पर टिक करते हैं, तो आपको 13 अंकों की पंजीकरण संख्या दर्ज करना होगा।
- अगर आप स्वयं किसान के विकल्प पर टिक करते हैं, तो आपको 13 अंकों की पंजीकरण संख्या दर्ज करना होगा।
- पंजीकरण संख्या दर्ज करने के पश्चात Search बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नए पेज पर जल जीवन हरियाली योजना एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- जल जीवन हरियाली योजना फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे- किसान का नाम, पिता का नाम, पंचायत का नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज करें।
- सभी डिटेल्स को दर्ज करने के बाद Get OTP पर क्लिक करें।
- ओटीपी पर क्लिक करते ही पंजीकृत मोबाइल नंबर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसको दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप जल जीवन हरियाली योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे।