यूपी ई साथी पोर्टल / UP e Sathi Portal / UP E Sathi Registration & Login / उत्तर प्रदेश ई-साथी : यूपी सरकार ने ई साथी पोर्टल की शुरआत कर प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का कंप्यूटरीकरण कर राज्य के नागरिकों को उनकी सेवाएं उपलब्ध कराई गई है. ई साथी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं के जरिए आप प्रमाण पत्र बनवाने, शिकायत दर्ज, जन वितरण प्रणाली, पेंशन, खतौनी आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. यूपी राज्य की योजनाओ के लिए अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है घर बैठे आप एक ही पोर्टल के माध्यम से विभ्भिन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते है. जिससे आपके समय और पैसा दोनों को बचत होगी जिससे सरकारी प्रणाली में पारदर्शिता आएगी.

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आपको E Sathi UP पोर्टल के बारे जानना बेहद आवश्यक है आज हम इस लेख के माध्यम से E Sathi UP Portal उद्देश्य, लाभ, पात्रता, विशेषताएं, लॉगइन, महत्वपूर्ण दस्तावेज, E Sathi UP ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आदि की देने वाले है. इसके अलावा आप इस पोर्टल के जरिए कई सारे प्रमाणपत्र अब आप ऑनलाइन घर बैठे बना सकते हैं. बिना देर किए E Sathi UP पोर्टल के बारे सब कुछ जानते है. चलिए शुरू करते है.
E Sathi UP – कुछ खास बातें
पोर्टल का नाम | E sathi Portal |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक |
पोर्टल के लाभ | विभ्भिन प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन और जानकारी |
श्रेणी | सरकारी योजना UP |
अधिकारिक वेबसाइट | eDistrict.up.gov.in |
UP e Sathi पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की सूची
उत्तर प्रदेश e-साथी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की लिस्ट नीचे दी गई है, जिन पर एक नजर डालें.
राजस्व/पंचायती राज विभाग/समाज कल्याण सेवा
- खतौनी की नकल
- खतौनी की नकल पुनः प्रिंट
- कुटुंब रजिस्टर की नकल का आवेदन
- दम्पति पुरस्कार योजना आदि
प्रमाण पत्र सेवा
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- हैसियत प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र आदि
महिला कल्याण/बाल विकास विभाग सेवा
- दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को वित्तीय एवं कानूनी सहायता
- विधवा महिला की बेटी की शादी हेतु अनुदान आवेदन
लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/कृषि विभाग सेवा
- लाउड स्पीकर / लोक सम्बोधन प्रणाली के उपयोग की अनुमति हेतु आवेदन
- मुख़्यमंत्री खेत-खलिहान और अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना के लिए आवेदन
- मुख़्यमंत्री किसान दुर्घटना सहायता योजना के लिए आवेदन
दिव्यांग कल्याण विभाग सेवा
- दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास और विवाह हेतु ऋण/अनुदान
- दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान आदि
समाज कल्याण विभाग
- छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति)
- विवाह और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन
- वृद्धावस्था पेंशन आदि
राशन कार्ड संबंधित सेवाएं
- नए राशन कार्ड के लिए आवेदन
- राशन कार्ड संशोधन के लिए आवेदन
- राशन कार्ड सरेंडर के लिए आवेदन
संबंधित लेख
- edistrict यूपी से जुड़ी जानकारी
- BOR.UP.NIC की जानकारी
E Sathi UP Registration की प्रक्रिया
E-साथी यूपी पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करे इसकी जानकारी हमने नीचे चरणवद्ध तरीके से जानकारी दी है उस पर एक नजर जरूर डालें-
- E-साथी यूपी पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए UP E Sathi पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- UP E Sathi पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट – edistrict.up.gov.in
- अब आपके कंप्यूटर पर आधिकारिक वेबसाइट पर खुलकर आएगी.
- आधिकारिक वेबसाइट पर आपको ‘नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण’ का विकल्प दिखाई देगा.
- अब ‘नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें.
- क्लिक करने के बाद आपके सामने “पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा” जिस पर मांगी गई जानकारी सही तरीके से भरें.
- सभी विवरण दर्ज करने के बाद अब ‘सुरक्षित करें’ लिंक पर क्लिक करें.
- इस प्रक्रिया के चरणों का अनुसरण कर e sathi registration सफलता पूर्वक हो जायेगा.
UP e Sathi Login की प्रक्रिया क्या है?
UP e Sathi Registration के बाद आप Esathi UP Login कैसे करें इसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है. उसको फॉलो कर आप E-sathi UP Login सफलता पूर्वक कर सकते है.
UP e Sathi लॉगिन करने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर लॉगिन विवरण डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर सफलता पूर्वक लॉगिन हो जायेंगे.
E Sathi UP Helpline Number
अगर आपको e sathi website पर किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो आप नीचे दिए गए E Sathi UP Helpline Number की मदद से आप संपर्क कर सकते हैं-
Phone No- Email Id
0522-2304706- [email protected]
E Sathi UP से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
आशा करते है कि आपको हमारे द्वारा E-sathi Portal से सम्बंधित जानकरी आपको पसंद आयी होगी, इससे जुड़ी अन्य जानकरी के लिए आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट से जानकरी प्राप्त कर सकते है.
Leave a Reply