Bihar Gavya Vikas Yojana : बिहार सरकार प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के लिए बिहार समग्र गव्य विकास योजना नाम की एक कल्याणकारी स्कीम लेकर आई है जिसके माध्यम से सूबे के किसान, पशुपालक, बेरोजगार पुरुष एवं महिलाएं खुद का डेयरी पलांट स्थापित कर सकते है, बिहार सरकार इस योजना के तहत राज्य के सामन्य , एससी-एसटी और ओबीसी तथा बेरोजगार पुरुष व महिला को डेयरी यूनिट लबगाने के लिए जातिवार अनुदान प्रदान करती है। Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana एससी-एसटी और ओबीसी पशुपालकों को 75 प्रतिशत की सब्सिडी तथा सामान्य वर्ग के लोगों को 50 प्रतिशत की अनुदान के तौर पर प्रदान करती है। इस योजना का लाभ देने के लिए हर वर्ष ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाते हैं।
बिहार राज्य के बेरोजगारों पुरुष एवं महिलओं, किसानो को रोजगार के नए अवसर प्रदान के लिए बिहार सरकार द्वारा संचालित बिहार समग्र गव्य विकास योजना क्या है? (Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana kya Hai) के बारे जानने के लिए प्रदेश के नागरिक उत्सुक है। इस लेख में बिहार सरकार ने बिहार समग्र गव्य विकास योजना ऑनलाइन आवेदन से जुडी जानकारी के साथ योजना के लिए पात्रता, दस्तावेज तथा लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, तो चलिए जानते है Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से :-
बिहार समग्र गव्य विकास योजना
- बेरोज़गार नागरिको तथा राज्य के किसानो के लिए बिहार समग्र गव्य विकास योजना को बिहार सरकार द्वारा किया है।
- बिहार साकार ने समग्र गव्य विकास योजना की स्थापना साल 2023 की गई हैै।
- समग्र गव्य विकास योजना बिहार का लाभ सभी वर्ग के पुरुष और महिलाओं को दिया जायेगा।
- ‘पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग’ द्वारा बिहार समग्र गव्य विकास योजना का संचालन किया जा रहा है।
- समग्र गव्य विकास योजना बिहार को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानो के लिए दुधारू मवेशियों के डेयरी फार्म शुरू करने के लिए आर्थिक मदद करने का प्रावधान किया गया है।
- योजना का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीणों का आर्थिक विकास करना।
- सभी वर्ग के नागरिकों को जाती वर्ग के अनुसार योजना के तहत अनुदान दिया जाता है।
- बिहार समग्र गव्य विकास योजना के माध्यम से 2 से 4 दुधारू मवेशियों और 15 से 20 दुधारू पशु के डेयरी प्लांट स्थापित कर सकते है।
- इस योजना के साथ डेयरी स्थापित करने के लिए निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे:-
- समग्र ग्रव्य विकास योजना के माध्यम से 2 से 4 मवेशियों की डेयरी यूनिट शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से बिहार 2 लाख तक अनुदान राशि दी जाएगी।
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाती तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 75 % तक सब्सिडी दी जाएगी।
- अन्य सभी वर्गो को 50 % तक का अनुदान देने का प्रावधान किया है।
- प्रदेश के युवक/युवतियों को डेयरी स्थापित करने के लिए स्व-रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना
- बिहार समग्र गव्य विकास योजना के अंतर्गत राज्य के निम्नलिखित वर्गो के लोगो आवेदन कर सकते है:-
- पशुपालक
- बेरोजगार युवक और महिलाएं
- लघु तथा सीमांत कृषक
- बिहार राज्य के ऐसे नागरिक जो अपना डेयरी व्यवसाय शुरू करना चाहते है उनके लिए यह महत्वपूर्ण योजना है।
Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana – Overview | |
---|---|
योजना का नाम | Samagra Gavya Vikas Yojana Online Apply। |
आरंभ होने का वर्ष | 2023. |
योजना का लाभ | डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए अनुदान। |
योजना के लाभार्थी |
|
विभाग | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग। |
आवेदन का तरीका | बिहार समग्र गव्य विकास योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र। |
समग्र गव्य विकास योजना बिहार का उद्देश्य
बिहार समग्र गव्य विकास योजना (Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण पुरुष और महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनानाा। Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रमोट करना।
बिहार समग्र गव्य विकास योजना के लाभ
समग्र गव्य विकास योजना बिहार 2024 (Benefits of Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana) में आवेदन करने के बाद प्रदेश के युवाओं को निम्नलिखित लाभ मिल सकेंगे:-
- इस योजना के अंतर्गत 2 से 4 तथा 15 से 20 दुधारू मवेशियो की डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए निम्नलिखित अनुदान दिया जाता है :-
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाती तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 75 % तक प्रदान किया जायेगा।
- अन्य सभी श्रेणी को 50 % तक का अनुदान राशि प्रदान किया जायेगा।
- 15 से 20 दुधारू मवेशियों की स्थापना के लिए सभी वर्गो को 40% का अनुदान राशि का प्रावधान किया जायेगाा।
- ग्रामीण बेरोजगार नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना।
बिहार समग्र गव्य विकास योजना के लिए पात्रता
समग्र गव्य विकास योजना बिहार (Eligibility for Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2024) का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के युवाओं को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा:-
- आवेदन नागरिक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- लाभार्थी को दुधारू पशुओ के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
- सरकारी कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- आवेदक की उम्र 18 साल और 55 साल से कम होनी चाहिए।
- आवेदक का परिवार करदाता नहीं होना चाहिए।
- इस योजना हेतु निम्नलिखित लोग पात्र होंगे:-
- लघु एवं सीमांत कृषक
- गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले कृषक
- ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार किसान, युवा, महिलाएं
बिहार समग्र गव्य विकास योजना के लिए दस्तावेज
बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार, किसान, युवा, महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण बनाने के लिए चलाई जा रही बिहार समग्र गव्य विकास योजनामें आवेदन (Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana Apply) करते समय निम्नलिखित जरुरी दस्तावेजों की जरूर होती है :-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- डेयरी यूनिट स्थापित हेतु जमीन रसीद के कागज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
- बैंक का शपथ पत्र
बिहार समग्र गव्य विकास योजना में अप्लाई करने का तरीका
बिहार सरकार प्रदेश के किसानों एवं बेरोजगार नागरिकों को लगातार प्रोत्साहित करने के लिए शुरू गई बिहार समग्र गव्य विकास योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु बिहार समग्र गव्य विकास योजना में अप्लाई कैसे करें? (How to apply for Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana?) की जानकारी आवेदक को होनी चाहिए, आवेदन की जानकारी नीचे दी गई है उसको एक बार जरूर ध्यानपूर्वक पढ़ें:
- बिहार समग्र गव्य विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र के जरिए आवेदन कर सकते है।
- बिहार समग्र गव्य विकास योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र गव्य विकास निर्देशालय पोर्टल पर उपलब्ध है।
- योजना के लाभार्थियों को सबसे पहले अपना पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण करने के उपरांत आवेदक को यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे।
- प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- वेबसाइट पर लॉगिन करने के उपरांत आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी को सही से भरें।
- आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
- आवेदन पत्र की जाँच कर समिट कर दें।
- आवेदन को संबंधित अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जायगा।
- आपके दवरा जमा किया गया आवेदन पत्र स्वीकृत हो जाने पर आवेदक को सूचित कर दिया जायेगा।
- इस तरह बिहार समग्र गव्य विकास योजना | Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2024 में आवेदन सफलतापूर्वक हो जायेगा।
बिहार समग्र गव्य विकास योजना संपर्क विवरण
बिहार गव्य विकास योजना 2024 से सम्बंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने अथवा आवेदन करने में हो रही असुविधा के अलावा योजना संबंधी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए बिहार समग्र गव्य विकास योजना हेल्प लाइन नंबर (Samagra Gavya Vikas Yojana Help Line Number) पर संपर्क कर सकते है.
- बिहार समग्र गव्य विकास योजना का हेल्पलाइन नंबर:- 0612-2202556
- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का हेल्पलाइन नंबर:- 0612-2233333
- बिहार समग्र गव्य विकास योजना ई-मेल: [email protected]
- तीसरी मंजिल, विकास भवन (नया सचिवालय), बेली रोड,
पटना 800015
बिहार समग्र गव्य विकास योजना (Bihar Samagra Gavya Vikas Scheme 2024 से जुडी जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इस लेख को आप अपने सोशल मीडिया मित्रो के साथ शेयर करें. यदि आपके दिमाग में इस लेख से संबधित कोई प्रश्न आ रहा है तो आप हमे कमेंट के जरिए पूछ सकते है।