Bihar Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana: राज्य के सभी वृद्धजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मान पूर्वक जीवन यापन का अवसर प्रदान करने लिए आर्थिक जरूरतों हेतु बिहार सरकार ने 1 अप्रैल 2019 को “मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना ” को शुरू किया गया है। बिहार सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के जरिए से राज्य के 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 400 रुपये प्रतिमाह एवं 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान किया है। योजना का लाभ लेने एवं अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ें।
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की सहयता से राज्य के गरीब-असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर वृद्धजन / बुर्जुग पुरुष / महिलाओं की मासिक जरूरतों की पूर्ति के लिए वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए चलाई जा रही बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना क्या है? (Bihar Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana kya Hai) के अलावा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन (Bihar Chief Minister Old Age Pension Scheme Apply) करने के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है तथा बिहार सरकार ने बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए क्या पात्रतएं निर्धारित की है, उसकी सम्पूर्ण जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ें, ताकि बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन स्कीम अप्लाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ें, तो चलिए जानते है बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (Bihar Chief Minister Old Age Pension Scheme 2024) के अन्य तथ्य :-
Bihar Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana
- आर्थिक रूप से पिछड़े बुजुर्गो के लिए बिहार सरकार ने बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को शुरू किया है।
- वृद्धजन पेंशन योजना (एमवीपीवाई) का संचालन सरकार के संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
- जिन वृद्धजन की उम्र 60 वर्ष से अधिक है उनको योजना के माध्यम से आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है।
- प्रदेश के जिन वृद्धजन की उम्र 60 वर्ष से 79 वर्ष है उनको Bihar Old Age Pension Yojana 2024 के तहत उन्हें 400/- रूपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में वित्तीय मदद की जाएगी।
- राज्य के जिन वृद्धजन की उम्र 80 या उससे अधिक हो चुकी है उनको Bihar Old Age Pension Scheme के तहत 500/- रूपये प्रतिमाह पेंशन के रूप आर्थिक सहायता की जाएगी।
- Bihar Old Age Pension Yojana 2024 का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
- प्रदेश के बृद्ध महिला / पुरुष दोनो बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन कर सकते है।
- बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन ऑनलाइन बिहार, एस.एस.पी.एम.आई.एस (SSPMIS) पोर्टल माध्यम से कर सकते है।
- सरकारी कर्मचारी / रिटायर पेंशनर बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के लिए पात्र नहीं माने जायेंगे।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- राज्य के वृद्धजनो के लिए बहुत महत्वपूर्ण योजना है जिससे उनको आर्थिक मदद मिलती है।
Bihar Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana (MVPY) | |
---|---|
योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना। |
आर्टिकल | बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें? |
लाभार्थी | बिहार के 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन। |
लाभ |
|
विभाग | समाज कल्याण विभाग, बिहार। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.sspmis.bihar.gov.in/ |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन बिहार, एस.एस.पी.एम.आई.एस (SSPMIS) पोर्टल द्वारा। |
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब, असाहय, आर्थिक रूप से कमजोर बूढ़े पुरुष और महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनानाी। राज्य की जिन बुजर्गों की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है और जिनके पास कमाई का कोई निश्चित साधन नही है उनकी मासिक जरूरतों को पूरा करना Bihar Chief Minister Old Age Pension Scheme 2024 का प्रमुख उद्देश्य है।
बिहार वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 (Benefits of Bihar Chief Minister Old Age Pension Scheme) में आवेदन करने के उपरांत सीनियर सिटीजन को निम्नलिखित लाभ मिल सकेंगे:-
- 60 वर्ष से 79 वर्ष हो चुके है उनको 400/- रूपये प्रतिमाह पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
- 80 या उससे अधिक आयु वाले वृद्धजन को 500/- रूपये प्रतिमाह पेंशन राशि दी जाएगी।
- वृद्धजनो की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- प्रदेश के वृद्धजनो को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना।
- बुजर्गों को अपने खर्चे के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ DBT के जरिए लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगाा।
Bihar Old Age Pension Yojana के लिए पात्रता
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (Eligibility for Bihar Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana 2024) के तहत आर्थिक मदद के रूप में पेंशन प्राप्त करने के लिए वृद्धजनो को निम्नलिखित पात्रताओं से गुजरना पड़ेगा:-
- आवेदक बिहार राज्य के मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- सभी वर्गों एवं सभी आय के वृद्धजन।
- केंद्र/राज्य सरकार के कर्मचारी पात्र नहीं माने जायेंगे ।
बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन (Bihar Chief Minister Old Age Pension Scheme Apply) करने के लिए राज्य की बुजुर्गो के पास निम्नलिखित जरुरी दस्तावेज अवश्य होने चाहिए:-
- आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
- मोबाइल नंबर
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?
बिहार सरकार द्वारा राज्य के बुजुर्गो की मासिक जरूरतों के लिए आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से चलाई जा रही बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिकों को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अप्लाई कैसे करें ? (How to Apply in Bihar Chief Minister Old Age Pension Scheme?) की जानकारी जरूर प्राप्त कर लेनी चाहिए, जो कुछ इस तरह है :-
- बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक बुजुर्गो को बिहार, एस.एस.पी.एम.आई.एस (SSPMIS) पोर्टल पर विजिट करना होगा।
- बिहार, एस.एस.पी.एम.आई.एस (SSPMIS) पोर्टल विजिट कर आवेदकों को पंजीकरण करना होग।
- पोर्टल पर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक को अपनी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरने के बाद दस्तावेज़ों को अपलोड कर देना है।
- दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर देना होगा।
- आवेदन जमा हो जाने के पश्चात सम्बंधित अधिकारी द्वारा आवेदन को सत्यापित किया जायेगा।
- बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की स्वीकृति निदेशालय स्तर से प्रदान की जाती है।
- आवेदन पत्र स्वीकृत हो जाने के उपरांत आवेदक को सूचित किया जायेगा।
- Bihar Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana में ऑफलाइन आवेदन पत्र को प्रखंड कार्यालय के आर.टी.पी.एस.(RTPS) काउंटर पर जमा करना होगा।
- इस प्रकार बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (Bihar Chief Minister Old Age Pension Scheme) में आवेदन सफलतापूर्वक हो जायेगा।
वृद्धजन पेंशन योजना आवेदन पत्र
वृद्धजन पेंशन योजना आवेदन पत्र / Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension yojana Application Form PDF Download करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
संपर्क विवरण
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 से सम्बंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने अथवा आवेदन करने में हो रही असुविधा के अलावा योजना संबंधी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना हेल्प लाइन नंबर (Bihar Chief Minister Old Age Pension Scheme Help Line Number) पर संपर्क कर सकते है.
- समाज कल्याण विभाग, बिहार हेल्पलाइन नंबर :-
- 0612-2217244, 2217239
- समाज कल्याण विभाग, बिहार हेल्पडेस्क ईमेल :-
- समाज कल्याण विभाग, बिहार पता :- अनुलग्नक भवन-4, बिहार (पटना)-800015