Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana : बिहार में मत्स्य पालन को प्रमोट करने के लिए बिहार सरकार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की सहायता से बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना शुरू आरम्भ किया है। इस राजकीय योजना के माध्यम से राज्य में उपलब्ध निजी चौर जल क्षेत्र भूमि में मतस्य पालन के लिए तालाबों का निर्माण के लिए पात्र लाभार्थियों को 70% तक अनुदान राशि के रूप में आर्थिक मदद की जाएगीै। जिससे किसानो की आर्थिक स्थिति मजबूत होने होने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और राज्य के किसान शसक्त और आत्मनिर्भर बन सकेंगेे। इस योजना का शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब किसानों को रोजगार उपलब्ध करना है। अगर आपके पास चौर जल क्षेत्र भूमि में बेकार या बंजर भूमि है तो आप भी Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2024 में आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते है।
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सहयोग से बिहार सरकार ने राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana kya Hai के अतरिक्त मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास स्कीम में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है और राज्य सरकार ने बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास के लिए क्या पत्राता निर्धारित की है, उसकी सम्पूर्ण जानकारी जानने के लिए आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ें, तो चलिए जानते बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के अन्य तथ्य :-
Bihar Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana
- नागरिकों के बीच मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार सरकार ने बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना की शुरुआत की है।
- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार द्वारा Bihar Chief Minister Integrated Chaur Development Scheme का संचालन किया जा रहा है।
- निजी चौर जल क्षेत्र भूमि पर मतस्य पालन हेतु तालाब निर्माण के लिए अनुदान देने का प्रावधान किया है।
- विभ्भिन श्रेणी से ताल्लुक रखने वाले नागरिको को तालाब निमार्ण के लिए अलग-अलग अनुदान दिया जायेगा।
- योजना के द्वारा अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 70% दिया जाएगा।
- अन्य वर्गों से आने वाले लोगों योजना के जरिए 50% का अनुदान दिया जाएगा।
- उद्यमी आधारित वर्ग से आने वालों के लिए 30% अनुदान का प्रावधान किया है।
- इस योजना को सुचारु रूप से चलने के लिए बिहार सरकार ने 50 हेक्टेयर में तालाब निर्माण हेतु 2.48 करोड़ रूपये के अनुदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- इस राजकीय योजना के माध्यम से चौर विकास के लिए “लाभुक आधारित चौर विकास” और “उद्यमी आधारित चौर विकास” किया जाएगा।
- Bihar Chief Minister Samekit Chaur Vikas Yojana में परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
Bihar Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana 2024 | |
---|---|
योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना। |
लेख | बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें |
योजना कब शुरू हुई | 2022. |
योजना का लाभ |
|
लाभार्थी | बिहार के नागरिक |
विभाग | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार। |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन बिहार, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा। |
अधिकारी वेबसाइट | http://fisheries.bihar.gov.in |
समेकित चौर विकास योजना के लाभ
बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 2024 (Benefits of Bihar CM Samekit Chaur Vikas Scheme) में आवेदन करने के उपरांत मछली पालन के इच्छुक लोगों को निम्नलिखित लाभ मिल सकेंगे:-
- योजना के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 70% सब्सिडी दी जाएगी।
- अन्य वर्गों के लाभार्थियों को इस स्कीम के द्वारा 50% का अनुदान प्रदान किया जायेगा।
- उद्यमी आधारित वर्ग के लिए योजना के माध्यम से 30% अनुदान दिया जायेगा।
- ग्रामीणों क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या से निजात एवं नए रोजगार का सृजन ।
- निजी चौर जल क्षेत्र के ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को सुधारा आएगाा।
- मछली पालन को बढ़ावा और नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
बिहार समेकित चौर विकास योजना के लिए पात्रता
बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना (Eligibility for Bihar Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas 2024) के तहत तालाब निर्माण के लिए नागरिकों को निम्नलिखित पात्रताओं से गुजरना पड़ेगा:-
- आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- परंपरागत मछुआरों को योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
समेकित चौर विकास योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना में आवेदन (Bihar Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana Apply) करने के लिए इच्छुक नागरिकों के पास निम्नलिखित जरुरी दस्तावेज अवश्य होने चाहिए:-
- आधार कार्ड।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र । जाती प्रमाण-पत्र । भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र
- समूह में कार्य करने की सहमति पत्र
- विगत तीन वर्षो का अंकेषन एवं आयकर रिटर्न
- उद्यमी लाभुकों के द्वारा स्व अभिप्रमाणित निबंधन प्रमाण-पत्र
- व्यक्तिगत/ समूह लाभुकों के द्वारा स्व-अभिप्रमाणित दो पासपोर्ट साइज फोटो।
- लीज एकरारनामा इत्यादि
समेकित चौर विकास योजना में आवेदन कैसे करें?
बिहार सरकार द्वारा राज्य में मछली पालन को विकसित करने के लिए तालाब निर्माण के लिए चलाई जा रही बिहार समेकित चौर विकास योजना 2024 का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिकों को मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना में अप्लाई कैसे करें ? (How to Apply in Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas?) की जानकारी जरूर प्राप्त कर लेनी चाहिए, जो कुछ इस तरह है :-
- बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना में आवेदन करने के लिए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार ऑफिसियल पोर्टल विजिट करना होगा।
- समेकित चौर विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
- पोर्टल पर पंजीकरण करने के उपरांत आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे ।
- प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के पश्चात ध्यानपूर्वक पूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज़ करें।
- योजना से जुडी जानकारी दर्ज के पश्चात जरुरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
- सब जानकारी भरने के बाद आवेदन को सबमिट कर दें।
- आवेदन जमा हो जाने के बाद आवेदन को सम्बंधित अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जायेगा।
- आवेदन पत्र स्वीकृत हो जाने के बाद आवेदक को सूचित किया जायेगा।
- इस प्रकार बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना आवेदन सफलतापूर्वक हो जायेगा।
संपर्क विवरण
बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 2024 से सम्बंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने अथवा आवेदन करने में हो रही असुविधा के अलावा योजना संबंधी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना हेल्प लाइन नंबर (Bihar Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana Help Line Number) पर संपर्क कर सकते है.
- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार हेल्पलाइन नंबर :- 0612 – 2215175
- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार पता :-
पशु और मत्स्य संसाधन विभाग बिहार
सरकार दूसरी मंजिल, विकास भवन
(नया सचिवालय), बेली रोड, पटना 800015
बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना / Bihar Chief Minister Integrated Chaur Development Scheme 2024 से जुडी जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इस लेख को आप अपने सोशल मीडिया मित्रो के साथ शेयर करें. यदि आपके दिमाग में इस लेख से संबधित कोई प्रश्न आ रहा है तो आप हमे कमेंट के जरिए पूछ सकते है।