Bihar Kanya Vivah Yojana : बिहार सरकार ने एससी/एसटी/या बीपीएल श्रेणी के तहत आने वाली गरीब परिवारों की बेटियों के हित को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से आर्थिक रूप पिछड़े वर्ग / गरीबी रेखा से नीचे जीवन यपान करने वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 5000 रुपये की वित्तीय मदद के रूप में अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए शादी के समय लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक और लड़के की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है? (Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana kya Hai) के अलावा बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन (Bihar Chief Minister Kanya Vivah Yojana Apply) करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरुरत होगी, सरकार ने योजना के लिए क्या पत्राता निर्धारित की है, उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी, तो चलिए जानते मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में अन्य तथ्य :-
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की विशेषताएं
- बिहार सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद करने के लिए बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को शुरू किया है।
- योजना की अनुदान राशि तभी दी जाएगी जब शादी के समय कन्या की उम्र 18 वर्ष से अधिक होगी और लड़के की उम्र 21 वर्ष से अधिक चाहिए।
- योजना के माध्यम से शादी के समय ₹5100 की धनराशि अनुदान के रूप में प्रदान दी जाएगी।
- योजना की धनराशि कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।
- आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल परिवार की बालिकाएं इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
- आर्थिक तंगी की वजह से शादी करने में आ रही आर्थिक समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकती है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकेंगे।
- ऑनलाइन आवेदन करने के आधिकारिक वेबसाइट विजिट करना होगा।
Bihar Mukhyamantri Kanya vivah Yojana – Overview | |
---|---|
योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना। |
लेख | बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन कैसे करें? |
योजना कब शुरू हुई | 2020. |
योजना का लाभ | योजना के तहत कन्या के विवाह के समय 5000/- रुपए देने का प्रावधान। |
योजना का विभाग | समाज कल्याण विभाग, बिहार। |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा। |
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ
Bihar Chief Minister Girl Marriage Scheme 2024 में आवेदन करने वाली कन्या को निम्नलिखित आर्थिक लाभ मिल सकेंगे:-
- योजना के तहत कन्या के विवाह के समय 5000/- रुपए का भुगतान किया जायेगा।
कन्या विवाह योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन (Bihar Mukhyamantri Kanya vivah Yojana Apply) करने के लिए पात्र आवेदिकाओं के पास निम्नलिखित जरुरी दस्तावेज अवश्य होने चाहिए:-
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
कन्या विवाह योजना में आवेदन कैसे करें?
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए विवाह योग्य कन्याओ को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन कैसे करें ? (How to Apply in Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) इसकी जानकारी जरूर प्राप्त कर लेनी चाहिए, जो इस प्रकार है :-
- बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- कन्या विवाह योजना अवेदन पात्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़कर भरें।
- अवेदन फॉर्म भरने के पश्चात जरुरी दस्तावेज़ों को अपलोड कर दें ।
- सब जानकारी सही से भरने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर देना होगा।
- आवेदन पत्र स्वीकृत होने पर विभाग द्वारा आवेदक को सूचित कर दिया जायेगा।
- कन्या विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस(RTPS) काउंटर पर निर्धारित प्रपत्र में जमा करना होगा।
- आवेदन पात्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जांच के बाद स्वीकृत किया जायेगा।
संपर्क विवरण
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 से सम्बंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने अथवा आवेदन करने में हो रही असुविधा के अलावा योजना संबंधी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लाइन नंबर (Bihar CM Kanya vivah Yojana Help Line Number) पर संपर्क कर सकते है.
- समाज कल्याण विभाग, बिहार हेल्पलाइन नंबर :- 18003456262
- समाज कल्याण विभाग, बिहार हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना – FAQ’s
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना / Chief Minister Vivah Yojana Yojana Bihar 2024 से जुडी जानकारी आपको पसंद आई हो तो आप इस लेख को आप अपने सोशल मीडिया मित्रो के साथ शेयर करें. यदि आपके दिमाग में इस लेख से संबधित कोई प्रश्न आ रहा है तो आप हमे कमेंट के जरिए पूछ सकते है।