Mukhyamantri Balak (Intermediate) Balika Protsahan Yojana : बिहार सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं को वित्तीय मदद पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना बिहार को शुरु किया गया है। योजना के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 डी.बी.टी. के माध्यम आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. साल 2024 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2024 में आवेदन (CM Balika Protsahan Yojana Apply Online) करने के लिए बिहार सरकार ने क्या पात्रताएं निर्धारित की है के बारे में जाने के अलावा मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज दस्तावेज, उद्देश्य आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को आखिर तक पढ़ें। तो चलिए जानते है कि मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना क्या है?(Bihar Mukhyamantri Balika Intermediate Protsahan Yojana kya Hai)
मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शिक्षा विभाग बिहार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के माध्यम राज्य सरकार की तरफ से इंटर पास अविवाहित छात्राओं को Rs25000 की प्रोत्साहन राशि (Inter Pass Protsahan Rashi) उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राएं ऑफिसियल वेबसाइट (https://medhasoft.bih.nic.in) के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल फोन या अपने लैपटॉप के मध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
योजना का अवलोकन | |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना। |
आरंभ होने की तिथि | वर्ष 2018. |
योजना का लाभ | मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। |
विभाग | शिक्षा विभाग, बिहार सरकार। |
आवेदन का तरीका | मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना पोर्टल के जरिए |
मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना के उद्देश्य
Bihar Mukhyamantri Balika Intermediate Protsahan Yojana का मुख्य उदेश्य राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त हेतु प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से इंटरमीडिएट पास करने वाली लड़कियों को ₹25000 की राशि प्रोत्साहन प्रदान की जायेगी, जिससे लड़कियों की साक्षरता दर में कमी आएगी और लड़कियां आत्मनिर्भर बनेगीै।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ
बिहार सरकार की कल्याणकारी Bihar Mukhyamantri Balika Intermediate Protsahan Yojana 2024 के माध्यम से बिहार लड़कियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त हो सकेंगे :-
- योजना के तहत ₹25000 की राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी जाएगी
- इस स्कीम से बिहार में लड़कियों की साक्षरता दर में कमी आएगी
- योजना से बिहार की लड़िकयाँ आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी
योजना के लिए पात्रताएं
मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना (Mukhyamantri 12th Pass Kanya Utthan Yojana) का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की लड़कियों को निम्नलिखित पात्रताओं को पूर्ण करना अति आवश्यक है:-
- बालिका बिहार की मूल निवासी होनी चाहिए।
- बालिका अविवाहित होनी चाहिए।
- बालिका ने साल 2018 के बाद इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- बालिका ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा परिषद्, बिहार संस्कृत शिक्षा परिषद्, बिहार मदरसा बोर्ड से इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना में आवेदन (Mukhyamantri 12th Pass Kanya Utthan Yojana Online Apply) करने के लिए पात्र बिहार की लड़कियों को आवेदन के लिए निम्नलिखित जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-
- इंटरमीडिएट अंक तालिका या अंक प्रमाण पत्र
- अविवाहित होने का प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना में आवेदन कैसे करें?
बिहार सरकार द्वारा राज्य की इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को Bihar Mukhyamantri Balak Intermediate Balika Protsahan Yojana में आवेदन करने के लिए पात्र आवेदक बालिका को निम्नलिखित चरणों को फॉलो कर सकती है :-
- मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना होगा।
- पात्र बालिका को आधिकारिक वेबसाइट जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।
- अधिकारी वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए पात्र छात्रा को 12वीं का रजिस्ट्रेशन नंबर, 12वीं में प्राप्त अंक, जन्म तिथि, बालिका का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि विवरण की आवश्यकता होगी।
- पोर्टल पर पंजीकरण करते समय ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसको सत्यापित करें।
- बैंक का खाता एवं 12वीं का विवरण सत्यापित हो जाने के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल पर यूजर नाम और पासवर्ड भेज दिया जायेगा।
- प्राप्त ईमेल पर यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- वेबसाइट पर लॉगिन हो जाने के पश्चात मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र भरे।
- आवेदन पत्र सही से भर जाने के बाद सम्बंधित डाक्यूमेंट्स को पोर्टल पर अपलोड कर दें।
- सभी प्रक्रिया पूरी हो जाने पर आखिर में आवेदन कर सबमिट कर दे।
- आपके द्वारा जमा किए गए आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी सही पाई जाती है तो आपके बैंक अकाउंट में मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
योजना संपर्क विवरण
मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना हेल्प लाइन नंबर / CM Balika Protsahan Yojana Help Line Number पर संपर्क कर सकते है.
- मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन नंबर :-
- 0612 2215323.
- मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना तकनीकी सहायता हेल्पलाइन नंबर :-
- 8292825106.
- 7004360147.
- 8986294256.
- 9534547098.
- मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन ईमेल :-
- शिक्षा विभाग, बिहार सरकार,
नया सचिवालय, विकास भवन, बेली रोड, पटना, बिहार।