Bihar SC / ST Chhatravas Khadyan Aapoorti Yojana : बिहार सरकार ने बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सहयोग से छात्रावास में आवासित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र / छात्राओं को खाद्यान्न आपूर्ति योजना के तहत निःशुल्क खाद्य सामग्री मुहैया करने के लिए बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना को शुरू किया है, जिसके जिसके माध्यम से लाभार्थियों को निःशुल्क 15 KG (9 KG चावल और 6 KG गेहू) खाद्यान्न सामग्री देने का प्रावधान किया है। Bihar Anusuchit Jati evam Anusuchit Janjat Khadyan Aapoorti Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र छात्र / छात्राएं आवेदन कैसे करें के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
बिहार राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र / छात्राओं को खाद्यान्न आपूर्ति करने के लिए चलाई गई बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना क्या है? (Bihar Mukhyamantri Anusoochit Jati evam Janjat Khadyan Aapoorti Yojana kya Hai) को जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़े। बिहार एससी और एसटी छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना के लिए पात्रता, दस्तावेज क्या होना चाहिए। तो आइये जानते हैं, Bihar Scheduled Caste and Scheduled Tribe Hostel Food Supply Yojana 2024 बारे में सब कुछ :-
बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना
- बिहार सरकार ने साल 2018 बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना को छात्रावास में रह रहे छात्र / छात्राओं को खाद्यान्न प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
- इस योजाना के माध्यम लाभार्थी छात्र / छात्राओं को प्रति माह 15 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री प्रदान की जाएगी ।
- योजना के जरिए निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री में 9 किलोग्राम चावल और 6 किलोग्राम गेहूँ लाभार्थियों को दिए जायेंगे।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा Bihar Mukhyamantri Anusoochit Jati evam Anusoochit Janjat Khadyan Apoorti Yojana को संचालित किया जा रहा है।
- बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना के तहत बच्चो को पोषण मिलेगा।
- छात्रावास में रहने वाले छात्र / छात्राओं को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र भरना होगा।।
- बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र को बिहार के ई कल्याण पोर्टल पर उप्लब्ध है।
Bihar SC / ST Chhatravas Khadyan Apoorti Yojana | |
---|---|
योजना का नाम | बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना। |
योजना कब शुरू हुई | 2018. |
लाभ | छात्रावास में आवासित एससी और एसटी के छात्र /छात्राओं को प्रति माह 15 किलोग्राम खाद्यान्न सामग्री निःशुल्क दी जाएगी। |
लाभार्थी | एससी और एसटी के छात्र/छात्राएं |
विभाग | अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से। |
योजना का उद्देश्य
बिहार राज्य में निवास करने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र / छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उच्च शिक्षा दर में बृद्धि करना बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना का मुख्य उद्देश्य हैै।
छात्रावासों में दी जाने वाली सुविधाएं
- बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना के तहत छात्रावासों में आवासित विद्यार्थियों को निम्नलिखित सुविधाएं मुहैया कराई जाती है :-
- छात्रावास में आवासित छात्र / छात्राओं 15 किग्रा अनाज मुफ्त मुहैया कराया जायेगा।
- निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री में 9 किलोग्राम चावल और 6 किलोग्राम गेहूँ प्रदान किए जायेंगे।
पात्रताएं
- बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित छात्र / छात्राएं पात्र होंगे :-
- आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- विद्यार्थी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के तहत होना चाहिए।
- विद्यार्थी सरकारी संस्थान / मान्यता प्राप्त गैर शिक्षण संस्थान में अध्यनरत
- आवेदक छात्र / छात्राएं छात्रावास में रह रहा हो।
जरुरी दस्तावेज
- बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना में आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यक होती है :-
- शैक्षणिक प्रमाण
- बिहार में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र । आय प्रमाण पत्र (अगर संबंधित हो )
- बैंक खाते का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड।
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र बिहार के ई कल्याण पोर्टल पर उपलब्ध है।
- योजना का आवेदन पत्र भरने के लिए पहले आवेदक को अपना पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण करने के पश्चात प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र को सही से भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- जमा किए गए आवेदन पत्र को सबंधित अधिकारियो द्वारा चेक किया जायेगा।
- लाभार्थी छात्र /छात्राओं को प्रति माह 15 किलोग्राम खाद्यान्न सामग्री निःशुल्क दे दी जाएगी।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना ऑफलाइन आवेदन पत्र को अपने जिले के बिहार अनु० जाति एवं अनु० जनजाति कल्याण कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। प्राप्त आवेदन पत्र को सही से भरने के बाद दस्तावेजों के साथ जहाँ से आवेदन पत्र लिया है वही पर अपने आवेदन पत्र को जमा करा दें। जाँच के पश्चात लाभार्थी छात्र को खाद्यान्न आपूर्ति दी जाएगी।
संपर्क विवरण
बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना 2024 से सम्बंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने अथवा आवेदन करने में हो रही असुविधा के अलावा योजना संबंधी सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए बिहार एससी-एसटी खाद्यान्न आपूर्ति योजना हेल्प लाइन नंबर (Bihar SC/ST Hostel Food Supply Scheme Help Line Number) पर संपर्क कर सकते है.
- बिहार एससी-एसटी खाद्यान्न आपूर्ति योजना सम्पर्क विवरण।
- बिहार एससी-एसटी छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति टोल फ्री नंबर / टेलीफोन नंबर :- 0612-2215406.
- बिहार एससी-एसटी छात्रावास योजना हेल्प डेस्क ईमेल :- [email protected].
- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार
नवनिर्मित भवन, ब्लॉक-4,
पुराना सचिवालय, पटना-800015.