Uttarakhand Kisan Mela 2022, Pantnagar Kisan Mela, Kisan Mela – Govind Ballabh Pant University
गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौधोगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर साल में दो बार अखिल भारतीय किसान मेला (Akhil Bhartiya Kisan Mela) एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन करती है. इस साल 111वां कृषि मेला का आयोजन 24 मार्च से 27 मार्च तक किया गया था. 112वां अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि-औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन 17 अक्टूबर 2022 से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2022 तक चलेगा. देश में कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1960 में भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं. जवाहर लाल नेहरू ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को राष्ट्र नाम समर्पित किया था. तब से विश्वविद्यालय किसान हितैषी कार्यक्रमों का संचालन कर समाज की जरूरतों को पूरा कर रहा है.
किसान मेला में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम की सूची
- अनुसंधान केंद्रों पर परीक्षणों/प्रदर्शनों का अवलोकन
- रबी फसलों के नवीनतम प्रजातियों के बीज व मिनिकिट की बिक्री
- शाग-भाजी, फलों, वणिकी, सगंधीय एवं फलों के उन्नत बीजों की बिक्री
- किसानों पयोगी उन्नत तकनीकों की प्रदर्शनी
- कृषि उद्योग प्रदर्शनी का अवलोकन
- कृषि समस्याओं के समाधान हेतु कृषि गोष्टी
- आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी
- विश्वविधालय प्रकाशनों की रियायत दर पर बिक्री
- मत्स्य अंगुलिकाओं का आरक्षण व आपूर्ति
किसान मेले का मुख्य आकर्षण
- उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर, गाँधी हॉल सुबह 11 बजे
- फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता
- संकर बछियों की नीलामी
- मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी व प्रतियोगिता
- पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता
- विशेष व्याख्यानमाला
- कृषि गोष्टी
- सांस्कृतिक कार्यक्रम
- समापन एव पुरस्कार वितरण समारोह
Kisan Mela 2022 में स्टाल बुकिंग
- 30’x 30′ आकार की एक स्टॉल के के लिए जमीन का किराया 12,000 / -रुपये जीएसटी @ 18% (कुल रु. 14,116 / -) है. स्टॉल का आवंटन “first come first serve” यानी “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा
- Cash, Debit/Credit Card (POS) or और DD के माध्यम से किसान मेला के लिए स्टॉल बुक कर सकते है. Cheque से पेमेंट मान्य नहीं होगा.
- स्टॉल बुक करने की आखरी तारीख 12 अक्टूबर, 2022 तय की गई है.
Pantnagar Kisan Mela Contact Information
Dr. Anuradha Dutta
Director, Extension Education
Tel: 05944-233336, 234671 (O)
Fax: 05944-234671, 233473
E-Mail : [email protected]
Dr. S. K. Bansal
Professor & Coordinator Kisan Mela
Tel: 05944-234812 (O), 233967 (R)
E-Mail : [email protected]
Leave a Reply