• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Krishi Disha

  • खेती-बाड़ी
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि न्यूज़
  • ग्रामीण उद्योग
  • मौसम
कृषि दिशा / कृषि न्यूज़ / जानिए National Mango Day का इतिहास और आखिर कैसे मनाते हैं मैंगो डे

जानिए National Mango Day का इतिहास और आखिर कैसे मनाते हैं मैंगो डे

By: Sanjay Sharma - Last Updated: July 22, 2021

National Mango Day
National Mango Day : आम कच्चा हो या पका दोनों तरीके के आम लोगों की पसंदीदा फलों की सूची में सबसे ऊपर रहता है. अपने स्वाद, सुगंध और सद्गुण से आम फलों का राजा कहलाया जाता है. आम का साइंटिफिक नाम ”Mangifera Indica” है. आम से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं. जैसे मैंगो शेक, स्मूधी, मैंगो केक, मैंगो आइसक्रीम, चटनी, अचार आदि जो लोगो को काफी पसंद आते है.

आपको बता दें आम की नई-नई प्रजातियों के प्रचार-प्रसार के लिए देशभर में हर साल 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस (National Mango Day) मनाया जाता है. आम को भारत का राष्ट्रीय फल कहा जाता है. मैंगो डे यानी कि आम दिवस को मनाने का कोई तरीका नहीं है हर साल इसे अलग तरीके से बनाया जाता है. आम का इतिहास बड़ा ही रोचक है. तो आइए राष्ट्रीय आम दिवस की मुख्य जानकारी देते हैं.

आम से जुड़ी जानकारी (Main information of Mango)

आम का एक लंबा इतिहास है. हमारे देश में आम की खेती 5 हजार साल से होती चली आ रही है. इसका जिक्र भारतीय लोक कथाओं और धार्मिक संस्कारों में दिखाई देता है. ऐसा माना जाता है कि आम की उत्पत्ति सबसे पहले भारत, बर्मा (वर्तमान म्यांमार) और अंडमान द्वीप समूह में हुई थी. ऐसा भी बताया जाता है कि जब पुर्तग़ाली 1498 ई. में मसाला व्यापार के लिए केरल आए थे, तो उन्होंने मन्ना का मंगा के रूप में उच्चारण किया, जो कि आगे जाकर मैंगो हो गया. इसके साथ ही ब्राजील में आम के पेड़ लगभग 1700 ई. में लगाए गए थे, जो 1740 ई. में वेस्टइंडीज तक पहुंच गया.

यह भी पढ़ेंः  राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को मिल सकते हैं 12 हजार रुपए, जानिए कैसे?

आप की जानकारी के लिए बता दें आम को केरल के कन्नूर जिले के कन्नपुरम को ‘स्वदेशी मैंगो हेरिटेज एरिया’ घोषित किया गया है. यहाँ आम की लगभग 200 से अधिक प्रजातियां उगाई जाती हैं. यहाँ मई के पहले सप्ताह आम प्रेमी एक समारोह आयोजित करते हैं, जिसमें फल की दावत दी जाती है. आम की खेती उष्णकटिबंधीय जलवायु में होती है.

आम शब्द कहां से लिया गया है? – मैंगो शब्द की उत्पत्ति तीन भाषाओं के शब्द से मिलकर हुई है. पुर्तगाली शब्द मंगा, मलय शब्द ‘मंगा’ और तमिल शब्द ‘मंगके’ से मिलकर मैंगो शब्द बना है. आम में सबसे अधिक मलय शब्द ‘मंगा’ का प्रयोग हुआ है. जिसे पुर्तगालियों ने मसाला व्यापार के लिए 1498 में केरल पहुंचने पर इस्तेमाल किया था

राष्ट्रीय फल – आम भारत का राष्ट्रीय फल होने के साथ-साथ पाकिस्तान और फिलीपींस का भी राष्ट्रीय फल है. यानी आम तीन देशों का राष्ट्रीय फल और पेड़ है. वहीं बांग्लादेश में भी राष्ट्रीय वृक्ष आम का पेड़ है.

आम के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Some interesting facts about mango)

  • भारत में आम की टोकरी दोस्ती और प्यार का प्रतीक मानी जाती है
  • आम हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है
  • आम में करीब 20 अलग-अलग विटामिन और खनिज पाए जाते है.
  • गुणकारी होने की वजह से आम को सुपरफूड भी कह सकते हैं.
  • 3 से 4 आम सिर्फ 70 कैलरी पाया जाता है.
  • आम की छाल, पत्तियां, गूदे का इस्तेमाल सदियों से घरेलू दवाइयों के तौर पर होता आया है
  • आम विटामिन ए, सी और डी का प्रमुख स्रोत है.
  • आकार, रंग के हिसाब से आम की कई किस्में भारत में पाई जाती हैं.
  • आम काजू और पिस्ता से संबंधित वर्ग में आता है
  • एक पके आम में उसके वजन से 14 प्रतिशत शुगर और वजन से 0.5% अम्ल होता है.
  • इसे बना आमरस रोजाना विटामिन सी का 50 प्रतिशत और विटामिन ए का 8 प्रतिशत प्रदान करता है.
  • जापानी मियाजाकी दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक है
यह भी पढ़ेंः  विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) के इतिहास और इस साल की थीम के बारें में जानिए

आम की प्रमुख किस्में (Major Varieties of Mango)

दुनिया भर में 500 प्रकार के आम पाए जाते हैं. भारत में आम की कई किस्में उगाई जाती हैं. जिसमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, फज़ली, बम्बई ग्रीन, बम्बई, अलफ़ॉन्ज़ो, बैंगन पल्ली, हिम सागर, केशर, किशन भोग, मलगोवा, नीलम, सुर्वन रेखा, वनराज, जरदालू शमिल हैं. इसके अलावा, आम की नई किस्मों में मल्लिका, आम्रपाली, रत्ना, अर्का अरुण, अर्मा पुनीत, अर्का अनमोल और दशहरी-41 शामिल है.

नेशनल मैंगो बोर्ड (National Mango Board)

नेशनल मैंगो बोर्ड (National Mango Board) मनाने का कोई तय तरीका नहीं है. आम दिवस हर साल हर देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. आम दिवस पर आम खरीद कर आप कोई रेसिपी बनाये. आप नए हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अभियान भी चला कर फलों के बारे में इतिहास, तस्वीर और तथ्यों को साझा कर सकते हैं. आम की हर किस्म का अनोखा स्वाद और बनावट होता है. उससे अचार, आइसक्रीम, केक, स्मूदी, जूस भी बना सकते हैं. आप चाहें तो आज के दिन आम के बारे में कुछ पढ़ने में समय बिता सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः  क्यों जरूरी होती है मिट्टी की जांच, जानिए मिट्टी का नमूना लेते समय किन बातों का रखें ध्यान

अमेरिका में आम की खपत को बढ़ाने के लिए मैंगो प्रमोशन, रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन ऑर्डर के तहत 2005 में नेशनल मैंगो बोर्ड गठित किया गया. राष्ट्रीय आम दिवस का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को प्रेरित करना है. पिछले 6 वर्षों में एनएमबी कार्यक्रमों द्वारा उत्पन्न मूल्य के परिणामस्वरूप आम उद्योग के लिए $508 मिलियन का अतिरिक्त लाभ हुआ है.

आम का निर्यात (Export of mango)

आम के निर्यात को बढ़ाने के लिए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Agricultural & Processed Food Products Export Development Authority/APEDA) द्वारा खाड़ी देश कतर की राजधानी दोहा में भारतीय आम की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. जिसमें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग आम की किस्मों को शामिल किया गया है.

English Summary: why celebrate National Mango Day

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई National Mango Day की यह जानकारी पसंद आई होगी. इसके अलावा ऐसी ही जानकारियों के लिए कृषि दिशा पर रोजाना विजिट करें.

पोस्ट से संबंधित आर्टिकल

Fourth Farm Tech Asia
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में चौथा फार्म टेक एशिया 2022 का शुभारंभ, कृषि प्रदर्शनी का समय 8 से 11 अप्रैल, 2022
Top 10 Agriculture University
देश के 10 सबसे बेहतरीन कृषि विश्वविद्यालयों के बारें जानकारी
soil-testing
क्यों जरूरी होती है मिट्टी की जांच, जानिए मिट्टी का नमूना लेते समय किन बातों का रखें ध्यान
apple
कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने खोजी ऐसी तकनीक, जिससे मध्य प्रदेश का सेब पूरे भारत में आयेगा
urea khad
यूरिया खाद खरीदने के साथ मिलेगा नैनो यूरिया, देखे क्या है नियम
SBI YONO
SBI YONO एप्प जरिये घर बैठें करें KCC के लिए अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

सरकारी योजनाएं

  • PM Kisan Samman Nidhi
  • Agri Junction Scheme
  • Matsya Setu App
  • Gopal Ratna Award
  • Krishi Sinchai Yojana
  • Jan Dhan Yojana
  • Covid-19 Vaccine
  • PM Garib Kalyan Yojana

Top Stories

  • कौन से फलों के पेड़ बिना बीज के लगा सकते हैं? जाने
  • भारत में तेजी से बढ़ने वाले फलों के पेड़ (fast growing fruit trees in india) के बारे में जाने और उनके फायदे
  • राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना (Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2022) Apply online
  • कृषि उड़ान योजना (Krishi Udaan Yojana) का लाभ कैसे उठाएं जाने
  • मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में चौथा फार्म टेक एशिया 2022 का शुभारंभ, कृषि प्रदर्शनी का समय 8 से 11 अप्रैल, 2022
  • हिमाचल प्रदेश सरकार सूअर विकास योजना (Suar Vikas Yojana) Apply online
  • देश के 10 सबसे बेहतरीन कृषि विश्वविद्यालयों के बारें जानकारी
  • प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Uttar Pradesh Power Corporation limited) ने खली पदों पर निकाली भर्ती
  • यूपी फ्री स्मार्टफोन योजना 2022 (UP Smartphone Tablet Yojana) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 (Free Silai Machine Yojana) Registration

Footer

ब्लॉग के बारे में

कृषि दिशा एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों को कृषि क्षेत्र से जुडी सभी खबरों से रूबरू करवाना है. इसके अलावा आप कृषि में उपयोग होने वाली नवीन तकनीकों, कृषि यंत्र, जैविक खेती, पशुपालन, सरकारी योजनाओं, मौसम आदि के बारें में सभी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते है.

Follow us

महत्वपूर्ण लिंक

  • खेती-बाड़ी
  • सरकारी योजनाएं
  • ग्रामीण उद्योग
  • पशुपालन
  • मौसम
  • एग्रीकल्चर जॉब्स

सरकारी योजनाएं

पीएम किसान योजना
एग्री जंक्शन योजना
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजना
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना

Copyright © 2022 Krishi Disha All Rights Reservedहमारे बारे मेंसम्पर्कगोपनीयता नीतिसाइटमैपवापस जाएँ।