Minimum Support Price: किसानो को लाभ पहुंचने के उदेश्य से भारत सरकार ने रबी की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने की घोषणा कर दी है. सरकार के इस फैसले से गेहूं, बार्ले, चना, मसूर, सरसों, सैफलावर की एमएसपी Minimum Support Price (MSP) में इजाफा किया गया है. कैबिनेट की बैठक के इस फैसले रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाए जाने के बाद किसानों को गेहूं और सरसों पर उपज की लागत का दोगुना रिटर्न मिलेगा. भारत सरकार हर साल रबी और खरीफ सीजन को मिलाकर कुल 23 फसलों का एमएसपी तय करती है. इसमें गेहूं और सरसों रबी सीजन की प्रमुख फसलें हैं.
MSP (Minimum Support Price)
किस फसल पर कितनी बढ़ोतरी | ||
फसल | बढ़ोतरी | भाव/क्विंटल |
---|---|---|
गेहूं | 40 रुपये | 2,015 रुपये |
जौ | 35 रुपये | 1,635 रुपये |
चना | 130 रुपये | 5,230 रुपये |
मसूर | 400 रुप | 5,500 रुपये |
सरसों | 400 रुपये | 5,050 रुपये |
सूरजमुखी | 114 रुपये | 5,441 रुपये |
लागत का डेढ़ गुना रिटर्न पक्का | ||
फसल | लागत/क्विंटल | रिटर्न |
---|---|---|
गेहूं | 1,008 रुपये | 100 फीसदी |
सरसों | 2,500 रुपये | 100 फीसदी |
मसूर | 3,100 रुपये | 79 फीसदी |
चना | 3,050 रुपये | 74 फीसदी |
जौ | 1,050 रुपये | 60 फीसदी |
सूरजमुखी | 3,600 रुपये | 50 फीसदी |
What is MSP (Minimum Support Price)
एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) उस दर को कहते है जिस दर पर किसानो की फसल सरकार खरीदती है. सरकार एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) तय करने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखती है कि किसान को किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकासन न हो.
Union cabinet increases MSP for rabi crops for marketing season 2022-23 pic.twitter.com/Q6JyNBSKm8
— ANI (@ANI) September 8, 2021
Leave a Reply